कान्स 2024 में अपने हुस्न का जलवा बिखेरने पहुंचीं दीप्ति साधवानी, एक्ट्रेस के लुक को देख फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK-  77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है, जिसमें फ़्रांस में कई सेलेब्स 14 मई से 25 मई तक सिनेमा जश्न मनाएंगे| इस बार भारत से कई एक्टर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के कान्स में हिस्सा लेने ख़बरें सामने आ रही हैं| वहीं कान्स 2024 के रेड कार्पेट से पहली भारतीय एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आई हैं| तस्वीरों में दीप्ति साधवानी अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं|

एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर कान्स 2024 की तस्वीरें शेयर की हैं| फोटोज में दीप्ति ऑरेंज कलर का स्टाइलिश गाउन पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं| इस लुक में एक्ट्रेस ने कानों में हैंगिंग डायमंड ईयरिंग्स और हाथ के लिए एक ब्रेसलेट चुना| इस दौरान दीप्ति ने ऑरेंज शेड के साथ डार्क आईमेकअप कैरी किया और ग्लोसी-लाइट लिप शेड रखा| एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर इस समय छाया हुआ है|

आपको बता दें कि दीप्ति साधवानी ने कई टीवी सीरियल में अपनी एक्टिंग का जादू चलाया है| एक्ट्रेस ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, हास्य सम्राट जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं| एक्ट्रेस होने के साथ दीप्ति एक अच्छी सिंगर भी हैं| उन्होंने ‘हरियाणा रोडवे’, लल्ला लल्ला लोरी और टूट जाएं जैसे गाने गाये हैं|

About Post Author