Chhath Puja 2023 : टीवी की सीता ने धूम-धाम से मनाया छठ महापर्व, लाल साड़ी पहन लगी खूबसूरत, शेयर किया वीडियो

KNEWS DESK – टीवी सीरियल रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं| आज भी लोग उन्हें सीता के किरदार में ही देखते हैं| दीपिका सोशल मिदा पर काफी एक्टिव रहती हैं|वो अक्सर फैन्स के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं| इस बीच एक्ट्रेस ने छठ के पावन पर्व पर एक वीडियो शेयर किया है| एक्ट्रेस ने भी इस पावन पर्व को बड़े ही धूम-धाम से मनाया है|

Dipika Chikhalia B'day: सीता माता की इमेज ने दीपिका चिखलिया को संसद में  पहुंचाया, चुनाव में मिली थी बंपर जीत - birthday special deepika chikhalia  became popular after role of sita actress

दीपिका चिखलिया ने मनाया छठ पर्व 

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है| इस वीडियो में वे लाल साड़ी पहने काफी खूबसूरत लग रही हैं| उनके हाथों में पूजा का सूप भी नजर आ रहा है| इस दिन के लिए एक्ट्रेस पूरे पारंपरिक अंदाज में सजी हुई है|वीडियो में आगे वे रामायण के राम यानी अरुण गोविल के साथ नजर आ रही हैं| इस दौरान दोनों छठ पूजा की सामग्री लिए नजर आ रहे हैं| इसके बाद दीपिका और अरुण सिर झूका के छठी मैया की पूजा करते नजर आते हैं|  ये वीडियो पुराना है और किसी शो के दौरान का है|

https://www.instagram.com/reel/Cz0JM6YIhQ3/

दीपिका चिखलिया ने अपने नए शो सेट पर भी इसका जश्न मनाया है| उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे अपने शो की स्टारकास्ट के साथ खड़ी नजर आ रही हैं| इस वीडियो में वे सभी फैंस को छठ पर्व की बधाई दे रही हैं|

https://www.instagram.com/reel/CzxWT59yNvq/

इस वीडियो में कहती सुनाई द रही हैं कि- ‘नमस्कार यहां आज हम सब छठ पर्व की शूटिंग कर रहे हैं| आप सबको छठ मैया की शुभकामनाएं. बोलिए छठी मईया की जय…’. दीपिका इन दिनों सीरियल धरतीपुत्र नंंदनी में नजर आ रही हैं|

About Post Author