KNEWS DESK – बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों खुशियों का माहौल है। जहां एक तरफ दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर से फैंस को सरप्राइज दिया, वहीं दूसरी ओर मशहूर डायरेक्टर एटली के घर नन्ही बेटी ने जन्म लिया है। इन दोनों खुशखबरियों ने इंडस्ट्री में जश्न का माहौल बना दिया है।

डायरेक्टर एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली ने सोशल मीडिया पर बेहद खास अंदाज में अपनी बेटी के जन्म की जानकारी साझा की। उन्होंने अपने बेटे मीर को “बिग ब्रदर” बताते हुए परिवार में नन्ही परी के आने की खुशखबरी दी। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कपल को जमकर बधाइयां दीं।
एटली ने इस मौके पर “Feeling Blessed” लिखकर अपनी खुशी जाहिर की। उनकी पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है। गौरतलब है कि कपल पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं और अब बेटी के जन्म के साथ उनका परिवार पूरा हो गया है।
https://www.instagram.com/p/DXVy3UlgnRW/?
दिलचस्प बात यह है कि यह खुशखबरी ऐसे समय आई है जब एटली अपनी अपकमिंग फिल्म राका को लेकर चर्चा में हैं। इस मेगा बजट फिल्म में दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन नजर आने वाले हैं। ऐसे में फिल्म से जुड़े लोगों के लिए यह समय डबल सेलिब्रेशन जैसा बन गया है।
https://www.instagram.com/p/DXTQMtwjBHn/
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटली और प्रिया ने इस साल की शुरुआत में ही दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। तब से ही फैंस इस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे। अब बेटी के जन्म के साथ उनके घर खुशियों की किलकारियां गूंज उठी हैं।
बता दें कि एटली और प्रिया साल 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद साल 2023 में उन्होंने अपने बेटे मीर का स्वागत किया था। अब उनकी जिंदगी में एक और नन्हा मेहमान आने से उनका परिवार और भी खुशहाल हो गया है।