बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर लगाया गणपति बप्पा का जयकारा, अक्षय कुमार से लेकर शिल्पा शेट्टी तक ने दी शुभकामनाएं

KNEWS DESK – 9 सितंबर यानि आज से गणेश चतुर्थी की शुरुआत हो चुकी है और 28 सितंबर को इसका समापन होगा| ऐसे में सभी भक्त गणेश जी की भक्ति में लीन है| सभी अपने-अपने घरो में बाप्पा का धूमधाम से स्वागत कर रहे हैं| बॉलीवुड सेलेब्स भी बप्पा का जयाकार कर रहे हैं|

गणेश चतुर्थी 

गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है| जगह-जगह पर गणेश जी की प्रतिमा बनती हैं| वहीं आज 19 सितंबर से इस पावन त्योहार की शुरुआत हो चुकी है और 28 सितंबर को इसका समापन होगा| ऐसे में देशभर में लोग गणपति बप्पा के स्वागत में लीन हैं|सभी अपने-अपने घरो में बाप्पा का धूमधाम से स्वागत कर रहे है| मुंबई में सबसे ज्यादा धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई जाती है

हर साल की तरह इस बार भी मुंबई में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है| यही वजह है कि बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं| वहीं इस खास मौके अक्षय कुमार से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, बॉलीवुड के सितारों ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर गणेश चतुर्थी की बधाईयां दी हैं|

सेलेब्स ने फैंस को दी शुभकामनाएं 

अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी, संजय दत्त और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर फैन्स को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं| साथ ही बाप्पा के जयकारे भी लगाये|

अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं|

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर गणपति की फोटो शेयर कर अपने फैंस को गणेश चतुर्थी विश किया है|

शिल्पा शेट्टी ने भी हर साल की तरह इस साल भी अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया है| उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर गणपति बप्पा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि वह कल यानी 20 सितंबर को दोपहर में लाइव जाएंगी| ऐसे में उन्होंने अपने फैंस से रिक्वेस्ट की है कि वह लाइव पर उनके साथ जुड़ें ताकि वह भी गणपति बप्पा का आशीर्वाद ले सके|

सुनील शेट्टी ने बप्पा की बेहद खूबसूरत सी तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल (x) पर शेयर की है| इसी के साथ उन्होंने अपने चाहने वालों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं|

वहीं संजय दत्त ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर गणेश चतुर्थी की बधाई दी है|

अनुष्का शर्मा ने भी गणपति बप्पा की क्यूट सी तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं|

About Post Author