Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल ने शो में किया अपनी लव लाइफ का खुलासा, कहा- ‘मेरा पति मेरे साथ एक बॉयफ्रेंड की तरह…’

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 21 जून से शुरू हो चुका है, जिसमें 16 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है| वहीं अब कंटेस्टेंट ने अपना गेम भी शुरू कर दिया है| शो में नजर आ रहीं दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल की आते ही बहस होनी शुरू हो गई| वहीं अब वड़ा पाव गर्ल उर्फ़ चंद्रिका दीक्षित ने कंटेस्टेंट के सामने अपनी लव लाइफ का खुलासा किया है|

चंद्रिका दीक्षित ने बिग बॉस OTT 3 के कंटेस्टेंट के सामने अपने पति यश गेरा संग अपनी रोमांटिक लव लाइफ के बारे में बातें की हैं| वड़ा पाव गर्ल ने बताया कि उनका पति उनके साथ वो सब करता है, जिससे उन्हें खुशी मिले| इस पर वहां मौजूद सना कहती हैं कि वह आपके हसबैंड हैं| ये सुनते ही चंद्रिका कहती हैं कि पति होकर भी यश मेरे साथ एक बॉयफ्रेंड की तरह रहते हैं|

वड़ा पाव गर्ल ने कहा- यश मुझसे 2 या 3 साल छोटे हैं| वो वन मैन वुमन हैं| उन्होंने बताया कि पति- पत्नी की तरह नहीं, वो बॉयफ्रेंड- गर्लफ्रेंड की तरह रहता है मेरे साथ कि मैं तुझे बाइक पर बैठाकर घुमा रहा हूं| बस वो और मैं ख़ूब बातें करते रहते हैं| बता दें कि इससे पहले चंद्रिका दीक्षित ने बताया था कि वह दिल्ली में वड़ा पाव बेचकर एक दिन में 40 हजार रूपए अर्न कर लेती हैं|

About Post Author