Bigg Boss OTT 3: शो से निकलते ही बिग बॉस पर भड़कीं पौलोमी दास, इस कंटेस्टेंट पर कसा तंज

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| बिग बॉस ओटीटी 3  24 घंटे का लाइव रियलिटी डिजिटल शो है| इसमें नीरज गोयत और पायल मलिक के बाद एक और मिड-वीक एविक्शन देखने को मिला है, जिसमें पौलोमी दास का बिग बॉस से सफ़र खत्म हो चुका है| शो से बेघर होने के बाद अब पौलोमी ने पोस्ट के जरिये अपनी भड़ास निकाली है|

पौलोमी दास ने सोशल मीडिया पर अपने एग्जिट की एक क्लिप शेयर की| साथ ही उन्होंने बिग बॉस पर निशाना भी साधा| एक्ट्रेस ने अपनी एग्जिट की एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि हाहाहा, सिर्फ़ इसलिए कि मैंने अपने ऊपर की गई महिला विरोधी टिप्पणियों के खिलाफ आवाज उठाई तो उन्होंने मुझे दरवाजा दिखा दिया| वे अपने शो में मजबूत राय रखने वाली लड़की नहीं चाहते हैं, इसके बजाय वे चाहते हैं कि अनपढ़ लोग उन्हें और ज्यादा शर्मनाक कंटेंट दें|

Bigg Boss OTT 3 Elimination Poulomi Das First Interview After Eviction says she does not want t see shivani kumari face Bigg Boss OTT 3: एविक्शन के बाद भड़कीं पौलोमी दास, बोलीं-

बता दें कि पौलोमी दास ने अपने इस पोस्ट पर किसी का नाम तो नहीं लिया है लेकिन कहा जा रहा है कि उन्होंने बगैर नाम लिए शिवानी कुमारी पर निशाना साधा है| बिग बॉस OTT 3 के नॉमिनेशन की बताएं तो, शिवानी कुमारी, विशाल पांडे, मुनीषा खटवानी, पौलोमी दास, चन्द्रिका दीक्षित और निजी नॉमिनेटेड हैं| इनमें से पौलोमी पहले ही बाहर हो गई हैं| वहीं अब देखना ये है कि इस वीकेंड के वार में इन पांचों में से कौन घर से बेघर होता है|

About Post Author