Bigg Boss OTT 3: लवकेश कटारिया और साई केतन की बहस पर एल्विश यादव ने किया रिएक्ट, कहा- ‘हमारे भाई से थोड़ा प्यार से पेश…’

KNEWS DESK- बि⁠ग बॉस अपने नए सीजन ओटीटी 3 के साथ शुरू हो चुका है| जिसमें मौजूद 16 कंटेस्टेंट ने अपना गेम भी शुरू कर दिया है| वहीं शो के कंटेस्टेंट के बीच अनबन भी स्टार्ट हो चुकी है| हाल ही में BB हाउस में एल्विश यादव के जिगरी दोस्त लवकेश कटारिया और साई केतन राव के बीच बहस हुई, जिस पर अब बि⁠ग बॉस ओटीटी 2 के विनर ने एक्टर को वार्निंग दे दी है|

एल्विश यादव ने व्लॉग शेयर कर कहा कि मैंने कहा, इसकी इतनी मजाल कैसे हो गई छोरे की| चलो कटारिया ने तो उस हिसाब से रिस्पॉन्ड नहीं करा| हम बाहर से क्या ही कर सकते हैं| पर इतना बता सकते हैं कि बिग बॉस के बाहर भी जिंदगी है| हमारे भाई से थोड़ा प्यार से पेश आना| बाहर मत करना|

Bigg Boss OTT 3: Elvish Yadav Threatens Sai Ketan Rao For Arguing With His Bestie Lovekesh Kataria - Watch | Times Nowबता दें कि बि⁠ग बॉस OTT 3 के हाल ही एक एपिसोड में लव कटारिया और साई केतन राव के बीच तीखी बहस हुई| एक टास्क के दौरान ये लड़ाई शुरू हुई| जब बिग बॉस ने कंटेस्टेंट से शो के डिजर्विंग कंटेस्टेंट का नाम पूछा था| इसी टास्क में साई ने लवकेश का नाम नहीं लिया, जिसके बाद लव नाराज हुए और दोनों के बीच अनबन हुई|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.