Bigg Boss OTT 3: चंद्रिका दीक्षित वड़ा पाव बेचकर कमाती हैं मोटी रकम, एक दिन की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

KNEWS DESK- लंबे इंतजार के बाद बिग बॉस OTT 3 बीती रात से स्टार्ट हो गया है| 21 जून की रात शो का प्रीमियर हुआ, जहां शो के होस्ट अनिल कपूर ने अपना जलवा बिखेरा| उन्होंने बिग बॉस OTT 3 के कंटेस्टेंट को दर्शकों से इंट्रोड्यूस कराया| इस बार कई नामी सेलेब्स ने शो में हिस्सा लिया, इसमें से एक दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल भी हैं, जिनका पूरा नाम चन्द्रिका दीक्षित है| पहले ही दिन चन्द्रिका ने शो में अपना जलवा दिखाया और अपने एक दिन की कमाई बताई है|

जानकारी के अनुसार, बिग बॉस OTT 3 में एंट्री करने के बाद चन्द्रिका दीक्षित ने बाकी कंटेस्टेंट से दोस्ती करने के दौरान अपनी दिल्ली की सड़कों पर होने वाली वायरल लड़ाई को लेकर भी अपना रिएक्शन दिया| साथ ही उन्होंने अपनी एक दिन की कमाई के बारे में भी बताया| वड़ा पाव गर्ल ने कहा- वो एक दिन में वड़ा पाव बेचकर 40 हजार रूपये कमा लेती हैं|

Chandrika Dixit Aka Vada Pav Girl Of Delhi Ready To Enter In Bigg Boss OTT 3 Promo Video Viral - Bigg Boss OTT 3 में कदम रखने के लिए तैयार हैं चंद्रिका

एक इंटरव्यू के दौरान चन्द्रिका दीक्षित ने बताया था कि आखिर वो बिग बॉस का हिस्सा क्यों बनना चाह रही हैं| उन्होंने कहा- लोग कमेंट करने के लिए हैं| कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना| लोग दूसरों की जिंदगी पर उनकी कहानी और स्ट्रगल को जाने बिना कमेंट करते हैं| यह मुझे हैरान करता है कि लोग मेरे बारे में कुछ भी जाने बिना इतनी जल्दी धारणा बना लेते हैं| मैं ऐसा कभी नहीं करती| लोगों का मानना है कि मैं बेहद गुस्सैल और रूड हूं| बिग बॉस के घर में मैं अपने सभी इमोशन और लोगों को मेरी पर्सनैलिटी के सभी शेड दिखाने की कोशिश करूंगी| लोगों ने मेरा गुस्सा देखा है लेकिन उन्हें उसके पीछे की वजह नहीं पता|

About Post Author