बिग बॉस 20: उदिति सिंह ने करण वाही संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘ब्रेकअप मेरे लिए छिपा हुआ वरदान था’

बिग बॉस 20 में इस समय कंटेस्टेंट्स के बीच ड्रामा और विवाद के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से भी चर्चा में हैं। शो से ईशा रिखी के बेघर होने के बाद अब करण वाही की एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह अपने पुराने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। हालिया एपिसोड में उदिति ने करण वाही के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर कई बातें शेयर कीं।

Knews Desk – उदिति सिंह ने स्काउटऑप के साथ बातचीत में अपने ब्रेकअप को जिंदगी का अहम मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि उनके लिए ब्रेकअप एक “छिपा हुआ वरदान” था। उदिति ने बताया कि रिश्ते से अलग होने के बाद उनकी जिंदगी और करियर में कई बदलाव आए।

उदिति ने लॉकडाउन के दौरान करण वाही के साथ बिताए समय को याद करते हुए बताया कि दोनों ने नोआ नाम का एक गोल्डन रिट्रीवर डॉग गोद लिया था। हालांकि, पालतू जानवर की देखभाल को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। उन्होंने कहा कि सफाई को लेकर दोनों के तरीके और आदतें अलग थीं, जिसकी वजह से कई बार झगड़े होते थे।

उदिति ने यह भी बताया कि उम्र के अंतर का उनके रिश्ते पर असर पड़ा। उनके मुताबिक, उनके एक्स पार्टनर कई बार उन पर हावी होने की कोशिश करते थे। उदिति ने दावा किया कि उन्हें अक्सर यह सुनने को मिलता था कि “तुमसे नहीं हो पाएगा, तुम्हें नहीं आता।” उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पार्टनर से सपोर्ट मिलने के बजाय कई बार डिमोटिवेट महसूस होता था।

बिग बॉस 20 में आने के बाद से उदिति अपने पुराने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करती नजर आई हैं। करण वाही के साथ अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में उनके खुलासे लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जहां कुछ दर्शक उनके बेबाक अंदाज को पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

कुछ दर्शकों का कहना है कि अगर उदिति अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं, तो फिर बार-बार करण वाही का जिक्र क्यों किया जा रहा है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उदिति के पुराने रिश्ते को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *