सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में कैप्टेंसी टास्क को लेकर घर का माहौल गरमा गया है। लव गिल और कनिका मान के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इस दौरान शक्ल के आधार पर जज करने और कैप्टेंसी के लिए सही उम्मीदवार होने को लेकर दोनों आमने-सामने आ गईं।
Knews Desk -सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन नए विवाद और बदलते रिश्ते देखने को मिल रहे हैं। इस हफ्ते घर में लव गिल और स्काउट के रिश्ते को लेकर चर्चा हुई, तो वहीं आम्रपाली भी लव गिल को समझाती नजर आईं। दूसरी ओर, घर की मौजूदा पावर उदिति सिंह के हाथों में है और नए कैप्टन के चयन को लेकर घरवालों के बीच मुकाबला तेज हो गया है।
इसी बीच कैप्टेंसी टास्क के दौरान लव गिल और कनिका मान के बीच तीखी बहस हो गई। लव ने कनिका पर निशाना साधते हुए कहा कि जो इंसान दूसरों को उनकी शक्ल के आधार पर जज करता है, वह घर का नया कैप्टन बनने के लायक नहीं है। इस पर कनिका ने भी पलटवार किया और कहा कि उन्हें जो गलत लगता है, वह उसके बारे में बोलेंगी।
https://www.instagram.com/reels/DeQ-5XFlB9Y/
शो के नए प्रोमो में दोनों के बीच बहस और बढ़ती दिखाई देती है। कनिका कहती हैं, “एक बार फिर से दिखा दिया कि हम तो सेल्फिश होंगे।” इस पर लव गिल उनसे पूछती हैं कि किसे गलत लग रहा है, उसे बुलाया जाए। कनिका जवाब देती हैं कि उन्हें गलत लग रहा है। इस पर लव कहती हैं कि अगर उन्हें ऐसा लगता है, तो उन्हें ऐसा लगने दिया जाए।
बहस के दौरान शक्ल को लेकर भी टिप्पणी होती है। कनिका कहती हैं कि उन्हें लव की शक्ल पसंद नहीं है। इस पर आम्रपाली प्रतिक्रिया देते हुए कहती हैं कि जो किसी को उसकी शक्ल से जज करेगा, वह कैप्टेंसी के लायक नहीं है। लव भी अपनी बात रखते हुए कहती हैं कि वह ऐसा इंसान चाहती हैं, जिसकी नजर में सभी लोग खूबसूरत हों।
इस बहस के बाद घर में कैप्टेंसी को लेकर तनाव और बढ़ गया है। अब देखना होगा कि घरवाले नए कैप्टन के लिए किसका समर्थन करते हैं और इस मुकाबले में किसकी जीत होती है।