KNEWS DESK – ‘बिग बॉस 18’ में एक और विवाद ने तूल पकड़ लिया है। शो के फिनाले से एक दिन पहले, जब कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे को रोस्ट करने का मौका दिया गया, करण वीर मेहरा ने विवियन डीसेना की 2 साल की बेटी को लेकर एक बेहद विवादास्पद टिप्पणी की। इस टिप्पणी के बाद न केवल विवियन, बल्कि उनके फैंस भी नाराज हो गए हैं। वहीं, करण के इस बयान पर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट किश्वर मर्चेंट ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई है।
करण वीर मेहरा ने क्यों किया विवियन की बेटी को लेकर विवादित कमेंट?
फिनाले से एक दिन पहले कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे को रोस्ट करने का मौका मिला। इस दौरान जब करण की बारी आई, तो उन्होंने विवियन के बारे में कुछ ऐसा कह दिया, जिससे पूरे शो में माहौल तनावपूर्ण हो गया। करण ने कहा, “विवियन डीसेना, तेरे को बच्चा-बच्चा जानता है, लेकिन यार जब खुद का बच्चा आया, तो उसी ने नहीं पहचाना! और काम्या बोलकर गई है, कौन मैं जानती नहीं इस विवियन को? इस विवियन को जानता कौन है? विवियन के दोनों पेरेंट्स रेलवे में हैं।”
https://x.com/KishwerM/status/1880836795799396638
इस टिप्पणी में करण ने विवियन की 2 साल की बेटी के बारे में आपत्तिजनक तरीके से बात की, जो फैंस और विवियन दोनों को बुरी तरह से आहत कर गई। विवियन ने करण को तुरंत रोका, क्योंकि उनकी बातों की सीमा पार हो चुकी थी।
विवियन और उनके फैंस का गुस्सा
विवियन डीसेना के फैंस करण की इस टिप्पणी को लेकर बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि करण को इस तरह से विवियन के परिवार और उनकी बेटी का नाम नहीं लेना चाहिए था। बच्चों के बारे में ऐसे बयान देना बेहद गलत है और इसे शो के टास्क का हिस्सा नहीं माना जा सकता। विवियन ने भी इस मौके पर करण को उनके शब्दों को संभालने की सलाह दी।
https://x.com/KishwerM/status/1880849309467578557
किश्वर मर्चेंट ने लगाई करण को लताड़
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट किश्वर मर्चेंट ने भी सोशल मीडिया पर करण के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “करण और विवियन दोनों मेरे दोस्त हैं… मैं दोनों का सपोर्ट कर रही हूं और अगर इनमें से कोई भी जीतेगा तो मुझे खुशी होगी। लेकिन भले ही करण मेरा दोस्त है, विवियन के बच्चे के बारे में उसने जो कहा, वो बिल्कुल ठीक नहीं था।”
किश्वर ने आगे कहा, “यह बयान बिलकुल गलत था। परिवार को शामिल करते हुए, 2 साल की बच्ची के बारे में बात करना जरूरी नहीं था। करण को बिना परिवार का नाम लिए भी रोस्ट करना चाहिए था।”
करण की स्थिति
करण वीर मेहरा को फिलहाल इस विवाद के कारण सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।