Bigg Boss 17: तहलका के इविक्शन पर बिग बॉस पर भड़कीं पत्नी दीपिका, वीडियो जारी कर कहा- ‘अगर कोई उकसाएगा तो ये होगा…’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| इस हफ्ते 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में फंसे हुए हैं लेकिन इविक्शन तहलका यानी सनी आर्या का हो सकता है| सनी ने शो में अभिषेक कुमार संग हाथापाई की, जिस वजह से मेकर्स उन्हें बाहर का रास्ता वीकेंड का वार में दिखा देंगे| इस पर अब सनी की पत्नी दीपिका ने अपना रिएक्शन दिया है|

सनी की पत्नी दीपिका आर्या ने एक वीडियो जारी कर कहा- मैंने अभी न्यूज देखी, जिसमें बताया जा रहा है कि सन्नी को बिग बॉस हाउस से निकाल दिया गया है| रीजन ये है कि उन्होंने कुछ फिजिकल किया है| मैं आपको बताना चाहती हूं कि फिजिकल कुछ भी नहीं है| मैंने भी क्लिप देखी है| मतलब कोई इंसान आपको कितना भी प्रोवोक करे… पहली बात तो यह है कि उसने किसी का गला नहीं दबाया, उसने सिर्फ टी-शर्ट को पकड़ा है| अगर किसी को प्रोवोक कर रहे हो और उसने आप पर थोड़ा सा रिएक्ट कर दिया| ऐसा भी नहीं है कि घर में कोई और रिएक्ट नहीं करता|

 

दीपिका ने आगे कहा कि अगर वो ईशा के लिए दुनिया से लड़ जाता है, तो अरुण से मेरा पति तहलका बहुत प्यार करता है| दोस्ती अगर दिल से होती है, तो अपने इंसान के लिए कोई कुछ नहीं बर्दाश्त करता| ये चीज अभिषेक को समझनी चाहिए| अगर इसी कारण से तहलका को बाहर किया गया है, तो यहां पर अभिषेक को आवाज उठानी चाहिए थी, क्योंकि अभिषेक भी ईशा के लिए कुछ नहीं सुनता| उसे ये चीज समझ आनी चाहिए कि तहलका अरुण के लिए कैसे सुन सकता है और ये इतना बड़ा कारण नहीं है कि उसे इविक्ट ही कर दिया| बाकी कुछ पता नहीं कि क्या चल रहा है और क्या हो रहा है|

About Post Author