Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर से जाते-जाते ईशा मालवीय ने अभिषेक कुमार से कही ये बात, रोने लगे एक्टर

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो अब फिनाले के बेहद करीब आ चुका है| वहीं शो के आखिरी ग्रैंड फिनाले में डबल इविक्शन का झटका घरवालों को मिला, जिसमें ईशा और आयशा घर से बेघर हो गईं| ईशा मालवीय ने जाते-जाते अभिषेक कुमार से कुछ ऐसा कहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

दरअसल, बिग बॉस 17 के इस वीकेंड का वार में शो को अपने टॉप पांच कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं| ईशा शो के आखिरी हफ्ते में पहुंचकर इविक्ट हो गईं| ईशा ने जाते-जाते अभिषेक कुमार से कुछ ऐसा कह दिया, जिस वजह से एक्टर बेहद इमोशनल हो गए| एक दिन अभिषेक ने ईशा को लड़ाई में कहा था कि वह फिनाले से पहले उसे टर्नल तक छोड़कर आएंगे और ईशा ने इन्हीं शब्दों को इविक्शन के वक्त दोहराया है| ईशा मालवीय ने इविक्ट होने के बाद अभिषेक कुमार को कहा, चल टर्नल तक तो छोड़ दो| तुमने ये बात कही भी थी| ईशा के जाने के बाद अभिषेक कुमार फूट-फूटकर रोते नजर आए| अभिषेक कुमार बाथरूम में जाकर रोते हुए दिखे|

अभिषेक कुमार की ये हालत देखकर फैंस भी काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं| एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- मुझे नहीं लगता कि वह ऐसा दिखावा कर रहा है| वह सच में ईशा से प्यार करता था और उसे इस बात से सहमत होने में काफी समय लग गया कि वह उसकी जिंदगी का हिस्सा नहीं है| उसके साथ इतना समय बिताने के बाद, उसे देख रहा हूं| किसी अन्य यूजर ने लिखा, जाना कठिन है क्योंकि उसे अहसास हुआ है कि वह अब उसे और नहीं देख पाएगा| इसी तरह और भी लोगों ने कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी|

About Post Author