Bigg Boss 17: बिग बॉस में दो कंटेस्टेंट्स को मिला स्पेशल ट्रीटमेंट, भड़के घरवालों की चली तीखी जुबान

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में हो रहे ड्रामें को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं लेकिन इस बार घर का मेलोड्रामा कुछ ज्यादा ही बढ़ चुका है, जिसके चलते बिग बॉस पर बायस्ड होने का आरोप लगाया गया है|

शो के लेटेस्ट एपिसोड के प्रोमो में बिग बॉस हाउस में दो कंटेस्टेंट्स को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है| ये कंटेस्टेंट्स अंकिता लोखंड़े और विक्की जैन हैं| दोनों ने अपने कॉन्ट्रैक्ट में इस टर्म को एड करवाया था| अब वे इसका फायदा भी उठा रहे हैं|

दरअसल, सामने आए प्रोमो में दिखाया गया है कि विक्की जैन ने अपना हेयरकट करवाया है| इसी बात को सुन अरुण माशेट्टी और तहलका भड़क हो जाते हैं| इनके अलावा मन्नारा चोपड़ा भी बिग बॉस पर भड़कती हुई दिखती हैं| प्रोमो वीडियो में विक्की अपने बालों को सवार रहे होते हैं, जिसके बाद तहलका कहते हैं कि क्या कटिंग कराई है| ये सुन विक्की उन्हें मना कर देते हैं|

लेकिन तहलका बिग बॉस से गुस्से में कहते हैं- बिग बॉस विक्की भईया की कटिंग हुई है…इसके बाद सना कहती हैं कि उनके कॉन्ट्रैक्ट में लिखा है| ये सुन अरुण कहते हैं- ऐसे कैसे कॉन्ट्रैक्ट में लिखा है| इस बीच मन्नारा भी कैमरे के सामने जाकर कहती हैं कि बिग बॉस मुझे भी प्रोवाइड करो…ये तो साफ तौर पर बायस्डनेस हो रही है|

सभी सदस्यों की बाते सुन बिग बॉस उनसे कहते हैं- मौहल्ले में आने वाले दो लोगों में मैंने पहले ही समझाया था कि उनकी ये मांग शो में उनके खिलाफ जा सकती है लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी| अब ये फैसला मैं आप सब पर छोड़ता हूं| मैं इन दोनों की सर्विस तब तक खारिज करता हूं, जब तक सभी सदस्य इसके लिए हामी नहीं भरते| अब इस बात का इंतजार है, घरवालें क्या फैसला लेते हैं|

About Post Author