Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में आईं सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता, बोलीं- ‘तुम एकदम साफ दिल की इंसान हो…’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की काफी ज्यादा लड़ाई देखने के लिए मिल रही है| इस दौरान कई लोग अंकिता लोखंडे को ट्रोल कर रहे हैं, जिसके चलते कई सेलेब्स ने अंकिता का सपोर्ट किया है| कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स ने अंकिता को मजबूत महिला का टैग दिया है| वहीं, अब अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह उतर आई हैं| श्वेता ने अंकिता के लिए एक प्यार भरा नोट शेयर किया है|

दरअसल, अंकिता लोखंडे शो बिग बॉस 17 में लगातार रोते हुए नजर आ रही हैं| उनके और विक्की जैन के बीच काफी कुछ बिगड़ रहा है, जिस वजह से वह लगातार अपने रिश्ते के बारे में सोच रही हैं| यही नहीं, सासू मां की नाराजगी के बाद वह काफी ज्यादा टेंशन में भी आ गई हैं| ऐसे में वह और ज्यादा चिड़चिड़ी हो गई हैं, जिसका असर विक्की पर भी पड़ता नजर आ रहा है| हालांकि, अंकिता की ऐसी स्थिति में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति उनके सपोर्ट में आई हैं| उन्होंने एक कोलाज वीडियो शेयर किया है|  इसके साथ उन्होंने लिखा है, लव यू अंकी! तुम बेस्ट हो और एकदम साफ दिल की इंसान हो| अब ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है|

वहीं अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में अली गोनी भी सामने आए हैं| अली गोनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अंकिता और विक्की को बेस्ट कपल बताया है| अली गोनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है, टीवी पर क्या दिख रहा है, मुझे नहीं पता लेकिन मैं जितनों से मिला हूं, उनमें से ये दोनों बहुत ही बेस्ट और मजेदार कपल हैं| तुम दोनों को और शक्ति मिले|

About Post Author