Bigg Boss 17: शो में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के रिश्ते में आई दरार, एक्ट्रेस बोलीं- तमाशा हो जाएगा, चिल्लाना मत

KNEWS DESK- टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय जमकर धमाल मचा रहा है| शो के दूसरे हफ्ते में टीवी के मशहूर कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है| जिसके बाद हमेशा से साथ रहने वाले ऐश्वर्या और नील के बीच जंग जारी हो गई है, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

दरअसल, शो के पहले हफ्ते से नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा पर बिग बॉस के साथ-साथ शो के फैंस ने ये इल्जाम लगाया है कि ये दोनों इस घर में कुछ कर नहीं रहे हैं| इन दोनों को देख ऐसा लग रहा है कि वो बिग बॉस के घर में छुट्टियां मनाने आए हैं| आपको बता दें, रोहित शेट्टी के एडवेंचर रियलिटी शो में ऐश्वर्या शर्मा की मस्ती और उनका ऐटिट्यूड देख बिग बॉस ने उन्हें ये शो का ऑफर दिया लेकिन अब तक इस शो में एक्ट्रेस अपना कमाल नहीं दिखा पाईं|

शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट होने के बाद, शानदार कपल के बीच बहस छिड़ने लगी है| शो में अब दिखाया जाएगा कि ऐश्वर्या नील से पूछेंगी, जब मैं बात करती हूं, तब तुम क्यों नहीं सुनते हो? क्या मैं बेवकूफ लगती हूं?  ऐश्वर्या की बात सुनने के बाद नील उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं कि मैंने सॉल्यूशन दिया है, अब बातें सुलझ जाएंगी|

नील की बात सुनते ही एक्ट्रेस कहती हैं, सॉल्यूशन गया तेल लेने, हम इस शो में इंडिविजुअल आए हैं और इंडिविजुअल खेलेंगे| तुम्हे जैसे चलना है तू चल भाई, मैं अपना गेम खेलूंगी| ऐश्वर्या की बात सुनकर नील पूरी तरह से दंग रह जाते हैं| वो ऐश्वर्या से कहते हैं कि मैं कब से तुम्हें ये ही समझाने की कोशिश कर रहा हूं| नील की आवाज की टोन सुनकर ऐश्वर्या उन्हें टोकते हुए कहती हैं- तमाशा हो जाएगा, चिल्लाना मत| ऐश्वर्या की बातें सुन नील गुस्से में कहते हैं, तमाशा मैं नहीं तुम कर रही हो| अब देखना तो ये है,  क्या सच में ये नील-ऐश्वर्या की सोच है ? या नॉमिनेशन में आने की वजह से ये सब हो रहा है|

About Post Author