Bigg Boss 17: सलमान खान ने अभिषेक कुमार की लगाई क्लास, ईशा के कैरेक्टर पर उंगली उठाना एक्टर को पड़ा भारी

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| वहीं इस वीकेंड का वार में सलमान खान, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा पर गुस्से से बरसते नजर आएंगे|

वीकेंड का वार में सलमान खान, अभिषेक और मन्नारा की जमकर क्लास लगाएंगे| लेटेस्ट प्रोमो में सलमान ने अभिषेक को कहा कि वह उन्हें निचोड़ देते| सलमान इसलिए अभिषेक पर गुस्सा निकालेंगे, क्योंकि उन्होंने बीते एपिसोड में ईशा मालवीय संग लड़ाई में कई ऐसी बातें बोली, जो सही नहीं थीं| उन्होंने ईशा के कैरेक्टर पर उंगली उठाई और वन नाइट स्टैंड का आरोप लगाया|

सलमान खान ने अभिषेक कुमार को बिग बॉस का सबसे फेक कंटेस्टेंट बताया| उन्होंने कहा, अगर हम बिग बॉस के घर में मोस्ट नकली कंटेस्टेंट का अवॉर्ड दे सकते तो इस घर में एक ही कंटेंडर होता है, वो है अभिषेक कुमार| ईशा को यह कहना कि वह रात को कहीं और जाकर…, अगर यह मेरे सामने की होती तो मैं आपको निचोड़ देता| ईशा, नेक्स्ट टाइम ये (अभिषेक) रोए, चीखे, अपनी चीजें तोड़े, सिर पटके, तुम जाना नहीं वहां पर|

वीकेंड का वार में सिर्फ अभिषेक कुमार नहीं बल्कि मन्नारा चोपड़ा की भी सलमान खान जमकर क्लास लगाएंगे| शुक्रवार का वार में सलमान खान ने कहा, मैं आपसे बहुत अपसेट हूं मन्नारा| स्पॉइल्ड चाइल्ड का उम्र चला गया| सलमान ने मुनव्वर से मन्नारा के बारे में कहा, मुनव्वर आपने दुनिया देखी है, ऐसा होता है क्या| यह आपकी जिम्मेदारी नहीं है| इसके दिमाग में कुछ नहीं आएगा| यह खुद गेम खेल रही है|

mannara chopra nominated in first week of bigg boss 17 by housemates tv news and gossips - Bigg Boss 17 से पहले हफ्ते में ही बाहर होंगी मन्नारा चोपड़ा? घरवालों ने साथ

‘बिग बॉस 17’ में एक के-पॉप स्टार की एंट्री होने जा रही है, जिनका नाम पार्क मिन-जुन उर्फ औरा है| लेटेस्ट प्रोमो में उनकी पहली झलक दिखी| वह सलमान खान के साथ मस्ती करते हुए दिखे| उन्होंने बताया कि वह अभी सिंगल हैं और उन्हें कैसी लड़की पसंद है|

About Post Author