Bigg Boss 17: पति नील का अपमान करने पर ऐश्वर्या शर्मा पर भड़के सलमान खान, कहा- ‘डिसास्टर और टॉक्सिक…’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 लगातार चर्चा में बना हुआ है| वहीं अब मेकर्स की तरफ से शो का नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें सलमान खान नील भट्ट का बार-बार अपमान करने के लिए ऐश्वर्या शर्मा को लताड़ते हैं| भाईजान ने ऐश्वर्या और नील के रिश्ते को ‘डिसास्टर और टॉक्सिक’ करार दिया|

आगामी वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ऐश्वर्या शर्मा का ऐसे पति नील का बार-बार अपमान करने पर एक्ट्रेस पर भड़केंगे| सामने आए प्रोमो में सलमान खान ऐश्वर्या शर्मा पर भड़कते हुए कहते हैं, ऐश्वर्या आप नील को उस मुकाम पर लेके जाना चाह रहे हो के ये (चिल्लाया) करें|  कितना पेशंस आप इसका ट्राई करोगे| सलमान ने ऐश्वर्या से कहा कि जो डिसरिस्पेक्ट आप नील के साथ करती हैं, वह ठीक नहीं है| ये बड़ा ही टॉक्सिक रिलेशनशिप बनने वाला है| डिसास्टर का यही और एकमात्र फॉर्मूला है|

प्रोमो के सामने आने के बाद सभी यूजर्स ने सोशल मीडिया पर जमकर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है| साथ ही यूजर्स नील के प्रति उनके व्यवहार के लिए ऐश्वर्या से सवाल भी कर रहे हैं|

आपको बता दें, शो के दौरान अक्सर ऐश्वर्या को नील पर गुस्सा करते और चिल्लाते हुए देखा गया है| हाल ही के एक एपिसोड में नील और ऐश्वर्या को बहस करते हुए देखा गया है| इसके बाद नील ने ऐश्वर्या को खेल के प्रति अपना आईडिया समझाने की कोशिश की, जिस पर एक्ट्रेस ने अपने पति से कहा-  तुझे चलना है तू चल… मुझे मेरा गेम खेलने दे|

About Post Author