Bigg Boss 17: रोहित शेट्टी ने अंकिता को बताई विक्की के पार्टी करने की बात, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 अब अपने फिनाले के बेहद करीब है| ग्रैंड फिनाले में बस अब एक ही दिन बाकी है| 28 जनवरी को शो को अपना विनर मिल जाएगा| सभी फैंस इस दिन का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| बता दें कि इस शो के पांच फाइनलिस्ट्स अंकिता लोखंडे, अरुण माशेट्टी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी हैं| अब इन पांचों में से विनर कौन होगा, इसका रिजल्द जल्द आने वाला है|

वहीं इस शो में आईं अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन लगातार अपने झगड़े को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे| कुछ दिन पहले ही विक्की इस शो से बाहर हो गए थे| अब, हाल ही में रोहित शेट्टी शो में आए और उन्होंने अंकिता से उनके गेम प्लान के बारे में बात की| इसके साथ ही रोहित ने विक्की को लेकर भी ऐसा खुलासा किया, जिससे अंकिता लोखंडे हैरान रह गईं|

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 17’ में हाल ही में रोहित शेट्टी ने शिरकत की| उन्होंने अन्य प्रतियोगियों से उनके गेम प्लान और बहुत कुछ के बारे में बात की| अंकिता लोखंडे के साथ बातचीत करते समय रोहित ने अंकिता लोखंडे को एक निजी जानकारी देने के लिए बिग बॉस से अनुमति ली| इजाजत मिलने के बाद रोहित ने खुलासा किया कि विक्की ने बीबी हाउस से निकलने के बाद दो पार्टियां की हैं और तीसरी पार्टी चल रही है|

रोहित ने कहा, विक्की ने अभी तक 2 पार्टियां की हैं| एक पार्टी में सना (सना रईस खान), ईशा (मालवीय), आयशा (खान) और एक और लड़की है, हमें नहीं पता कि वह कौन हैं| तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आ गई हैं| मैं अपने काम की कसम खाता हूं, मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं| आज भी वो पार्टी कर रहा है, आपके घर में सफेद फर्श है, है ना? अभी तीसरी चल रही है, वह भी वायरल हो रही है फोटो| इस पर अंकिता ने हैरान और हंसते हुए कहा, थप्पड़ ही खाएगा वो ज़ोर का|

About Post Author