Bigg Boss 17: आयशा खान के आरोपों के बाद फूट-फूटकर रोए मुनव्वर फारुकी, कहा- ‘मुझे घर जाना है…’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में अब तक मुनव्वर फारुकी सीधे और क्लिन इमेज वाले कंटेस्टेंट नजर आ रहे थे लेकिन वहीं बिग बॉस ने शो में उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड आयशा खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री कर दी है| आयशा ने घर में आकर मुनव्वर की सारी पोल खोल दी है|

आयशा खान ने पूरी तरह से शो में मुनव्वर को नेशनल टीवी पर एक्सपोज कर दिया है| आयशा ने बताया है कि मुनव्वर एक टाइम पर उन्हें और नालिजा को डेट कर रहे थे लेकिन शो में आने से पहले ही उनका नाजिला से ब्रेकअप हो गया था| इस बात को मुनव्वर ने शो में छिपा कर रखा| वहीं अब मुनव्वर पूरी तरह से बिखर गए हैं| सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुनव्वर फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं| वहीं अंकिता, समर्थ और मन्नारा, मुनव्वर को संभालते हुए नजर आ रहे हैं|  मुनव्वर रोते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि क्या करूं में अगर मैंने किसी एक का भी दिल तोड़ दिया है तो मुझसे नहीं हो रहा है| दरवाजा खोल दे मैं जाना चाहता हूं|

इस वीडियो पर यूजर्स के काफी कमेंट्स कर रहे हैं और वो जमकर मुनव्वर को ट्रोल कर रहे हैं| एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- सिम्पथी कार्ड ऑन| दूसरे यूजर ने लिखा- कर्मा तो मिलता ही है अभिषेक के बारे में बैक बिचिंग करो और उसको गलत बोलो| मैंने तो पहले ही कहा था कर्मा जल्दी मिलेगा| वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा- कितना डरपोक है…जब समर्थ शो में आया थो तो इसी ने ईशा को लेकर सबसे ज्यादा कमेंट्स किए थे| किसी ने लिखा- सब नाटक है|

About Post Author