Bigg Boss 17: मन्नारा चोपड़ा की बात सुन मुनव्वर फारूकी ने खोया आपा, घर में मचाई तोड़फोड़

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| हाल ही में इस शो में आयशा खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है| इसके बाद से ही मुनव्वर फारूकी की मुश्किलें बढ़ गई हैं| वहीं बिग बॉस 17 का एक नया प्रोमो सामने आया है, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है| इसमें मुनव्वर ने कुछ ऐसा कर दिया है कि सभी घरवाले दंग रह गये हैं|

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मन्नारा चोपड़ा हर बार की तरह मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान को ताने मार रही हैं| वहीं इसमें मन्रारा, मुनव्वर पर सवाल उठा रही हैं| इस बीच मुनव्वर फारूकी का पारा हाई हो जाता है और वो गार्डन एरिया में आकर मन्नारा से लड़ने लगते हैं| इन दोनों के बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि मुनव्वर आग बबूला होकर घर में तोड़फोड़ मचाने लगते हैं| बिग बॉस का ये लेटेस्ट प्रोमो देख अब फैंस इसके अपकमिंग एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

आपको बता दें कि मुनव्वर फारूकी और आयशा खान ने एक दूसरे को डेट किया था| हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे| आयशा ने मुनव्वर पर धोखा देने का आरोप लगाया है| वहीं मुनव्वर ने भी आयशा को लेकर कई खुलासे किए हैं| इन दोनों के रिश्ते को देख फैंस कंफ्यूज हो गए हैं|

About Post Author