Bigg Boss 17: टॉर्चर टास्क में मन्नारा का हुआ बुरा हाल, अंकिता ने अभिषेक को लगाई वैक्स स्ट्रिप, फिनाले के लिए की गईं सारी हदें पार

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो के आखिरी पड़ाव पर अब सिर्फ 8 कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं, जिनके बीच फिनाले तक पहुंचने के लिए कांटे की टक्कर होते देखने को मिल रही है| आने वाले एपिसोड में घरवालों के बीच टिकट टू फिनाले के लिए नॉमिनेशन टास्क होता नजर आएगा, जिसमें कंटेस्टेंट्स जीतने के लिए सारी हदें पार करते हुए दिखेंगे|

‘बिग बॉस 17’ का ग्रैंड फिनाले इसी महीने होगा| बचे 8 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक या दो का मिड वीक एविक्शन में सफ़र खत्म होने वाला है| अगली बार कौन बेघर होगा, इसका खुलासा नॉमिनेशन टास्क के दौरान होगा| दरअसल, 8 कंटेस्टेंट्स को दो टीम में बांटा गया है| इन्हें नॉमिनेशन के लिए टास्क दिया जाएगा, जिसमें जो हारेगा, उसका टिकट टू फिनाले से पत्ता कट जाएगा|

कंटेस्टेंट्स को दो टीम में बांटा गया है| टीम A में मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी हैं| जबकि, टीम B में ईशा मालवीय, विक्की जैन, आयशा खान और अंकिता लोखंडे हैं| टीम को एक टास्क दिया गया, जिसमें उन्हें कहा जाएगा कि जब तक बजर दबा रहेगा तब तक आपके सुरक्षित रहने के चांसेज ज्यादा रहेंगे| बता दें, ये टास्क दो दिन तक चलने वाला है|

पहले दिन मुनव्वर की टीम ने परफॉर्म किया| वह सभी बजर पकड़कर खड़े हो गए| मुनव्वर और मन्नारा को एक रस्सी से बांधा गया, तो दूसरी रस्सी से अरुण और अभिषेक को बांधा हुआ है| इस दौरान टास्क के अनुसार, टीम B इन पर चीजें फेंकती है| विक्की, मन्नारा पर पानी फेंकते हैं| आयशा तेल डालती हैं| वह मन्नारा के चेहरे पर लाल मिर्च तक डाल देती हैं| मन्नारा इस बात से चिढ़ जाती हैं और ऐसा करने से मना करती हैं| वहीं, अरुण कहते हैं कि मन्नारा वीक टारगेट नहीं हैं|

टास्क के दौरान आयशा सभी पर पानी डालती हैं| ईशा और अंकिता सब पर पानी फेंकती हैं| अभिषेक चिल्लाते हैं कि कोई तो पानी डालो| उधर, आयशा, मन्नारा को गेम छोड़ने की सलाह देती हैं| इस पर मन्नारा कहती हैं कि वह अपनी रस्सियां और रिश्ते कभी नहीं छोड़तीं|

वहीं जब अंकिता की बारी आती है, तो वह अभिषेक के चेहरे पर वैक्स स्ट्रिप लगाती हैं| इस पर अभिषेक कहते हैं कि विक्की का भी टाइम आएगा| उधर, अरुण मिर्च के अटैक से चीखते हैं कि कोई तो उन पर पानी डालो| जानकारी के अनुसार, अभिषेक और मन्नारा बजर छोड़ देते हैं और वो गेम से आउट हो जाते हैं| टीम A के बाद टीम B परफॉर्म करेगी, जिसके बाद नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के बारे में कन्फर्म हो जाएगा|

About Post Author