Bigg Boss 17: मन्नारा चोपड़ा और ईशा मालवीय की हुई बहस, कैप्टेंसी की रेस से बाहर हुईं अंकिता लोखंडे

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में हर एक कंटेस्टेंट अपना गेम खेल रहा है| घर में जहां कुछ सदस्य एक-दूसरे के साथ अपनी दोस्ती निभा रहे हैं तो कुछ लोग पीठ में छुरा घोंपने का काम भी कर रहे हैं|

हाल ही में बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया कि घर में पहला कैप्टेंसी टास्क होता है| इस टास्क में बिग बॉस ने गार्डन एरिया में गिद्द के साथ एक सेटअप तैयार किया है| इसमें सभी कंटेस्टेंट्स को अपने अनुसार, उस शख्स का नाम लिखकर गिद्द के घोसले में फेंकना है, जिसे वह कप्तान की दावेदारी से बाहर करना चाहते हैं| इस टास्क में सबसे पहले मन्नारा ने ईशा मालवीया को कैप्टेंसी के रेस से बाहर कर दिया| मन्नारा की इस हरकत से हर कोई हैरान हो गया| ईशा को भी उम्मीद नहीं थी कि मन्नारा उन्हें बाहर कर देंगी| इस बात से ईशा काफी नाराज भी नजर आईं|

 

वहीं कप्तानी की रेस में जब ऐश्वर्या शर्मा की बारी आई तो उन्होंने अंकिता लोखंडे को कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया| इसका मतलब है कि इस हफ्ते अंकिता कप्तान नहीं बन पाएंगी| इसी के बाद अंकिता और ऐश्वर्या के बीच काफी बहस भी देखी गई, जिसके चलते नील को भी वो सुना देती हैं|

अनुराग डोभाल और अरुण महाशेट्टी के बीच भी जमकर लड़ाई देखी गई| अरुण ने अनुराग को जगाया तो इसी बात पर दोनों लड़ पड़े| विक्की ने अनुराग का साथ दिया तो वहीं ऐश्वर्या ने अरुण का सहयोग किया| इसी को लेकर विक्की जैन और ऐश्वर्या के बीच जंग छिड़ी| ऐश्वर्या ने लड़ाई- लड़ाई में विक्की को पलटू तक कह दिया| वहीं आखिर में मुनव्वर फारुकी कैप्टन बनने की रेस जीत जाते हैं और उनके हाथ में बिग बॉस हाउस की सत्ता आ जाती है|

About Post Author