Bigg Boss 17 Finale: अंकिता ने उतारी विक्की की आरती तो अभिषेक का दिखा नया रूप, फिनाले में खास परफॉर्मेंस देने वाले हैं कंटेस्टेंट्स

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 का आज ग्रैंड फिनाले होने वाला है, इस दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार था| आज के दिन शो के विनर का नाम सबके सामने आ जायेगा| बिग बॉस फिनाले में हर बार सभी घरवाले परफॉर्मेंस देते हैं| इस बार भी सभी कंटेस्टेंट्स ने फिनाले में अपनी खास परफॉर्मेंस तैयार कर ली है, जिसका प्रोमो भी सामने आया है|

बिग बॉस 17 के फिनाले में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिग बॉस 17 के फिनाले में बहुत प्यारी परफॉर्मेंस दे रहे हैं| एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों ट्रेडिशनल लुक में कभी खुश कभी गम गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं| दोनों अपनी परफॉर्मेंस से अपने रिलेशनशिप की खासियत दिखाते नजर आ रहे हैं|

वहीं अभिषेक कुमार का कबीर सिंह फिल्म के बेख्याली गाने पर एक प्रोमो सामने आया है| वीडियो में वो शानदार परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं| बता दें कि अभिषेक अपने गेम की तरह परफॉर्मेंस में भी अकेले ही दिख रहे हैं|

ऐश्वर्या और नील भी अपना शानदार डांस करते नजर आएंगे| दोनों की जोड़ी को फैंस ने शो में बहुत प्यार दिया| प्रोमो वीडियो में अंकिता-विक्की की तरह ऐश्वर्या और नील भी ट्रेडिशनल लुक में डांस करते नजर आ रहे हैं|

बिग बॉस 17 का फिनाले बेहद खास होने वाला है| घरवालों के साथ-साथ और भी कुछ खास परफॉर्मेंस होने वाली है| बता दें कि माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी जैसे कई फेमस चेहरे शो में धमाल मचाने के लिए आज शाम नजर आएंगे| प्रोमो देखने के बाद फैंस फिनाले के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं|

About Post Author