बिग बॉस 17 फेम आयशा खान हॉस्पिटल में हुईं एडमिट, हाथों में ड्रिप लगी तस्वीर आई सामने

KNEWS DESK- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान अभी हाल ही में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आई थीं| शो में आयशा को कई बार बीमार देखा गया है| एकबार तो उनकी तबियत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था| वहीं अब एक बार फिर आयशा खान की तबियत काफी बिगड़ गई है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

आयशा खान ने फैंस के साथ अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी शेयर की है| उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो हॉस्पिटल में नजर आ रही हैं और उनके हाथ में आइवी ड्रिप लगी हुई है| आयशा ने फोटो के साथ लिखा कि हम फिर यहां आ गए|

आपको बता दें कि बिग बॉस 17 में आयशा खान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और शो के विनर मुनव्वर फारुकी पर डबल डेटिंग के कई आरोप लगाये थे| शो में दोनों के बीच हुई अनबन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं| वहीं आयशा अपनी बिमारी के चलते भी काफी चर्चा में रहीं| शो में आयशा कई बार बेहोश होती भी नजर आईं, जिसके चलते एकबार तो बिग बॉस शो के होस्ट सलमान खान को खुद BB हाउस में जाना पड़ा था|

About Post Author