Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार को अर्चना गौतम ने जमकर लताड़ा, एक्ट्रेस ने झूठ का किया पर्दाफाश

KNEWS DESK- ‘बिग बॉस 17’ की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है| शुरुआत में ही शो में कंटेस्टेंट्स ने घर को जंग का अखाड़ा बना दिया है| अभिषेक ने आते ही लड़ाई की शुरुआत की| अब अभिषेक को लेकर ‘बिग बॉस 16’ की कंटेस्टेंट रहीं अर्चना गौतम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है|

अभिषेक कुमार की पहले ही दिन प्रीमियर नाइट में ईशा मालवीय से जमकर लड़ाई हुई| दोनों अपने पुराने मुद्दे लेकर सलमान खान के सामने ही लड़ पड़े थे| वहीं, बिग बॉस 17 के घर के अंदर भी दोनों की धमाकेदार लड़ाई दिखाई गई| अभिषेक, मुनव्वर से कहते हैं कि वह नहीं जानते थे कि ईशा भी शो का हिस्सा होंगी| इस बात पर अर्चना गौतम का पारा हाई हो गया, उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिषेक को जमकर लताड़ा है|

अर्चना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘बिग बॉस 17’ की लाइव फीड के मोमेंट्स दिखाए हैं, जिसमें अभिषेक, मुनव्वर से ईशा के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं| वीडियो के साथ बैकग्राउंड में अर्चना की आवाज आती है| वह कहती हैं, कितना झूठ बोलेगे? तुमने ही तो कहा था कि ईशा आ रही है| अब खुद कह रहे हो कि मुझे नहीं पता, ईशा आ रही है| आप दुनिया से झूठ क्यों बोल रहे हैं? क्या तुम भूल गए कि तुमने क्या कहा था- अरे यार, मेरी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा भी आ रही है|

आपको बता दें, ईशा और अभिषेक ने ‘उड़ारियां’ शो में एक साथ काम किया था| दोनों ने साथ में कई रील्स भी बनाईं| हालांकि, बाद में अभिषेक ने शो छोड़ दिया था और फैंस को इनके वीडियो देखने को नहीं मिलते थे| एक समय में दोनों एक दूसरे को डेट करते थे|

About Post Author