Bigg Boss 17: शो से बाहर होने के बाद मेकर्स पर भड़के अनुराग डोभाल, बोले- ‘ये बहुत ही अनफेयर…’

KNEWS DESK-  सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में वीकेंड के वार पर रिंकू धवन और नील भट्ट के बाद एक और सदस्य घर से बेघर हो गया है| शो में मीड वीक एविक्शन पर यूट्यूबर अनुराग डोभाल बेघर हुए हैं| वहीं, अब खबर है कि अपने एविक्शन के बाद राइडर ने काफी बवाल मचाया है|

बिग बॉस फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ के अनुसार, एविक्ट होने के बाद अनुराग मेकर्स पर भड़क गए हैं| उन्होंने बिग बॉस की क्रिएटिव टीम को खूब खरी खोटी सुनाई है और उनके साथ झगड़ा भी किया है| बिग बॉस तक ने ट्वीट कर बताया है कि एविक्शन के बाद अनुराग और बिग बॉस की क्रिएटीम के बीच हुआ झगड़ा| अनुराग ने अपने लिए स्टैंड लिया है| उन्होंने अपने एविक्शन को अनफेयर बताया है| उन्होंने मेकर्स को कहा कि अगर वोटों के आधार पर एविक्श होता तो वो अभी भी घर में ही होते| उन्होंने यहां तक कहा है कि अगर वो अभी घर में होते तो ट्रॉफी जरूर जीतते|

इस ट्वीट में आगे लिखा गया है कि एविक्ट होने के बाद अनुराग ने किसी को भी इंटरव्यू देने से मना कर दिया है लेकिन कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, बेघर होने के बाद इंटरव्यू देना जरुरी है| अब इसको लेकर अनुराग और मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है|

आपको बता दें कि अनुराग जनता के वोटों के आधार पर नहीं बल्कि घरवालों के वोटों के आधार पर शो से बाहर हुए हैं| एक्स कैप्टन और प्रेसेंट कैप्टन ने तीन सदस्यों को नॉमिनेट किया था, जिसमें से मुनव्वर ने अनुराग का नाम लिया| ईशा ने आयशा का और आउरा ने अभिषेक का| इसके बाद बिग बॉस ने बाकी बचे हुए घरवालों को ये अधिकार दिया कि वो आज किसी एक कंटेस्टेंट को बेघर कर सकते हैं| ऐसे में ज्यादातर घरवालों ने अनुराग का नाम लिया और वो एविक्ट हो गए|

About Post Author