Bigg Boss 17: मेकर्स पर भड़के अनुराग डोभाल, बेघर होने के बाद किया इस कंटेस्टेंट का सपोर्ट

KNEWS DESK- यूट्यूबर अनुराग डोभाल बिग बॉस 17 के घर से बेघर होने के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं| एविक्शन के बाद से वो लगातार इंटरव्यूज दे रहे हैं| अनुराग ने मेकर्स पर आरोप भी लगाए हैं| अनुराग ने शो में कहा कि बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें जलील किया है|

एक इन्टरव्यू में अनुराग डोभाल ने कहा, मुझे लंबे समय से पता था कि वो मेरा एलिमिनेशन प्लान कर रहे हैं| वो इसके लिए गेम को ट्विस्ट कर रहे थे| ईशा को भी वोट आउट करने की पावर दी गई थी| अब देखिए कि क्या हो गया, घरवालों ने मेरे खिलाफ वोट किया| वो बायस्ड हैं और अब ये कपल शो बनकर रह गया है लेकिन आप कंटेस्टेंट्स के साथ अनफेयर नहीं हो सकते हो| इनके खिलाफ आवाज उठाने वाला मैं पहला था| फेवरेटिज्म ठीक है लेकिन आप अनफेयर नहीं हो सकते| ये ऐसा है कि वो इस्तेमाल करो और फेंक दो में विश्वास करते हैं|

इसके अलावा उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, शो में मेरे साथ सबकुछ हुआ है| एक पूरी एक्टिविटी मेरे लिए बनाई गई थी| ये सच्चाई है| ये फुटेज है उनपे| पूरे घर के सामने मुझे जलील किया गया कि तूने शो की डिसरिस्पेक्ट की है| आप समझ रहे हैं कि मैं क्या फील करके आया हूं अंदर|

Anurag Doval out of BB-17 | BB-17 से बाहर हुए अनुराग डोभाल: सलमान पर लगाए गंभीर आरोप, शो को बताया स्क्रिप्टेड, अंकिता-विक्की के गेम को कहा झूठा - Dainik Bhaskar

इस दौरान अनुराग काफी इमोशनल हो गए थे| आपको बता दें कि अनुराग को बुधवार को एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया| इस दौरान उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए कहा कि वो घर के एक कंटेस्टेंट को फुल सपोर्ट कर रहे हैं, वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि अभिषेक कुमार हैं|

About Post Author