Bigg Boss 17: बेटी के सपोर्ट में आईं अंकिता लोखंडे की मां, एक्ट्रेस की सास पर तंज कसते हुए बोलीं- ‘जिन्होंने उसके साथ बुरा किया…’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन आए दिन लड़ते नजर आते हैं| हाल ही में अंकिता की सास ने इंटरव्यू दिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| उन्होंने बहू अंकिता को लेकर काफी कुछ बोला है, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है| कई लोग अंकिता को सपोर्ट कर रहे हैं| इसमें रश्मि देसाई से लेकर सनी आर्या की पत्नी दीपिका आर्या तक का नाम शामिल है| इस बीच अब इस पर अंकिता की मां ने रिएक्ट किया है|

अंकिता की मां वंदना लोखंडे ने एक इंटरव्यू दिया है| इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने बिग बॉस के एक्सपीरियंस और अपनी बेटी दामाद को लेकर कई बातें की हैं| इस दौरान उन्होंने अंकिता की सास को लेकर भी निशाना साधा है| वंदना लोखंडे ने बोला कि उसने अपनी लाइफ में काफी कुछ झेला है लेकिन फिर भी वो काफी स्ट्रॉन्ग है| वो हमेशा फैमिली की सपोर्ट सिस्टम रही है| हां कभी-कभी इंसान इमोशनल हो जाता है और चीजे इधर-उधर हो जाती हैं|Ankita Lokhande को इस टीवी सीरियल से मिली पहचान, रियल नाम जानकर चौंक जाएंगे  आप

वंदना लोखंडे ने आगे कहा कि जो लोग उसे पहले से जानते हैं उन्हें पता होगा कि वो ऐसी ही है| वो हर चीज अपने दिल से करती है| उसके कई दोस्तों ने मुझे मैसेज किया कि अंकिता उन लोगों के साथ क्यों बैठ रही है, जो उसके बारे में बुराई कर रहे हैं| अंकिता बिल्कुल नहीं बदली है शो में, वो ऐसी ही है|

अंकिता की मां ने आगे कहा कि अंकिता की लाइफ में जिन लोगों ने उसके साथ बुरा भी किया है ना उनको भी वो साथ लेकर चलती है| मुझे गर्व है अपनी बेटी पर कि वो एक ऐसी इंसान है, जो किसी के दुख में उनके साथ रहती है| वो लोगों के दुखों में उनके साथ पहले होती है| चाहे सामने वाले ने उसके बुरे समय में उसका साथ न दिया हो| वो ऐसी ही है|

About Post Author