Bigg Boss 17: विक्की जैन के ‘वल्गर’ कमेंट पर आग बबूला हुईं अंकिता लोखंडे, बोलीं- ‘वुमनाइजर लग रहे हो…’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 फिनाले से कुछ ही दिनों की दूरी पर है| शो में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के बीच शुरुआत से ही लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं| वहीं लेटेस्ट एपसोड में फिर अंकिता और विक्की बहस करते नजर आए| अंकिता को विक्की के बर्ताव से दिक्कत हो रही है| अंकिता ने तो गुस्से में ये तक कह दिया कि वो अब विक्की की जिंदगी से जा रही हैं|

वहीं इसके अलावा विक्की का घर में दूसरी लड़कियों संग फर्ल्ट या मस्ती मजाक करना भी पत्नी अंकिता लोखंडे को पसंद नहीं आ रहा है| अंकिता ने विक्की को ऐसा करने के लिए मना किया| साथ ही कहा कि वो इस तरह की हरकतों से वुमनाइजर लग रहे हैं| अंकिता ने विक्की से कहा कि वो लिमिट क्रॉस न करें|

बता दें कि विक्की जैन गार्डन में बैठकर आयशा और ईशा से बात कर रहे थे| इस दौरान अंकिता भी वहीं बैठी हुई थीं| तभी आयशा और ईशा विक्की को लेकर कुछ मजाक करती हैं, जो अंकिता को पसंद नहीं आता है| अंकिता विक्की से कहती हैं कि वो ये सब क्यों होने दे रहा है| उन्हें ऐसी बातों को रोकना चाहिए| इन सब चीजों से ये बाहर ऐसा जा रहा है कि आप वुमनाइजर हो| अंकिता ने कहा- आप लोगों के साथ फर्ल्ट कर रहे हो| आप तो मजाक में ले रहे हो इस चीज को| आपकी ये इमेज बाहर जा रही है| आप तो ऐसे हो नहीं न|

बिग बॉस 17: अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन घर में जहरीली मर्दानगी के आरोप  का नेतृत्व कर रहे हैं | बिग बॉस न्यूज़ - न्यूज़9लाइव

फिर विक्की अपनी सफाई देते हैं कि आप ऐसा बोल रही हैं, इसीलिए ये ऐसा जा रहा होगा| वर्ना मुझे ऐसा नहीं लगता है| इसके बाद विक्की जैन सो रहे थे तो आयशा फनी तरीके से ड्रेसअप होकर विक्की के पास जाती हैं| इस दौरान ईशा और अंकिता भी साथ होती हैं| आयशा खुद को डॉली कहकर विक्की से इंट्रोड्यूस कराती हैं| इसके बाद विक्की आयशा से पूछते हैं कि मैं लेटे हुए कैसा लग रहा हूं? ये सुनकर अंकिता भड़क जाती हैं| अंकिता कहती हैं- तुझे वल्गर बातें ही करनी हैं? भले ही ये फन में हो लेकिन ये चीप लग रहा है| आगे अंकिता विक्की को समझाते हुए कहती हैं कि अगर मैं किसी लड़के से ऐसा पूछूं कि मैं लेटी हुई कैसी लग रही हूं तो ये कैसा साउंड करेगा| ये ठीक नहीं है|

About Post Author