Bigg Boss 17: पहले ही दिन पति से नाराज हुईं अंकिता, बिग बॉस से पड़ी विक्की जैन को डांट

KNEWS DESK- आखिरकार टीवी इंडस्ट्री का सबसे शानदार शो बिग बॉस 17 की शुरुआत हो ही गई| फैंस लम्बे समय से शो का इंतजार कर रहे थे| 15 अक्टूबर को शो में सलमान खान ने अपनी कंटेस्टेंट्स का ग्रैंड वेलकम किया| पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स के बीच आपसी कहासुनी हो गई|

शो के पहले एपिसोड का प्रोमो आउट हो गया है| पहले ही दिन बिग बॉस का घर जंग का अखाड़ा बन गया है| प्रोमो में देखा जा सकता है, अंकिता लोखंडे विक्की से नाराज हो गई हैं तो वहीं अभिषेक कुमार का भी एग्रेसिव रूप देखने को मिला है| आपको बता दें, शो में विक्की ने घरवालों के साथ एक गेम खेलने के बारे में सोचा, वह कमरे का सेलेक्शन करने के लिए खेलने की तैयारी करते हैं, जिसके बाद बिग बॉस उन्हें टोकते हुए कहते हैं कि अगर आपको दिमाग चलाने का इतना ही शौक है तो फिर आप क्यों अंकिता के पीछे-पीछे मकान नंबर एक में गए| इसके बाद अंकिता विक्की के पास से उठ कर चली जाती हैं|

फिर अंकिता लोखंडे किचन ड्यूटी को लेकर काफी परेशान लग रही थीं| आगामी एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि घर में सभी को उनके हिस्से के काम दिए जा रहें हैं| किसी को सफाई की ड्यूटी तो किसी को किचन की ड्यूटी मिलने वाली है| इसी बीच कंटेस्टेंट सोच रहे हैं कि किसको कौन सा काम मिल सकता है|

प्रोमो में आगे अभिषेक और ईशा की बहस भी दिखाई गई है, इन दोनों के बीच भी काफी कहा सुनी हुई| वीडियो में अभिषेक घर के दो कंटेस्टेंट्स सनी आर्या और अरुण से भी लड़ाई करते हुए देखे गए हैं|