Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा ने दिखाया अपना एग्रेसिव रूप, अंकिता को लगाई फटकार, पति नील को भी नहीं छोड़ा

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस अपने पहले एपिसोड से ही जमकर सुर्खियां बटोर रहा है| शो में आए दिन जमकर झगड़ा देखने को मिल रहा है| वहीं शो में सबसे शांत रहने वाली कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा अपना जबरदस्त एग्रेसिव रूप दिखा रही हैं| एक्ट्रेस के आगे कोई टिक नहीं पा रहा है|

अब ऐश्वर्या शर्मा का अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे से जमकर झगड़ा हुआ| यही नहीं, झगड़े के बीच में एक्ट्रेस ने पति नील भट्ट को भी नहीं छोड़ा| बिग बॉस  द्वारा अपकमिंग एपिसोड का वीडियो शेयर किया है| जिसमें ऐश्वर्या शर्मा घर में काम को लेकर बहस कर रही हैं| सभी घरवाले गार्डन एरिया में बैठे होते हैं| इतने में अभिषेक कुमार वहां पहुंचते हैं घर के काम को लेकर बात करने लगते हैं|

अभिषेक, ऐश्वर्या शर्मा के बारे में कहते हैं-  वो उतना काम नहीं करती, जितना बाकी घरवाले करते हैं| इतना सुनते ही ऐश्वर्या का पारा हाई हो जाता है और अभिषेक से उनकी तगड़ी लड़ाई हो जाती है| अभिषेक भी चुप नहीं बैठते और थोड़ी देर में नील भी बीच में बोलने लगते हैं| ऐश्वर्या शर्मा का ये झगड़ा घर के अंदर तक पहुंच जाता है| ऐश्वर्या, अभिषेक को कहती हैं कि वो यहां किसी की चाटती नहीं हैं, जो भी हैं अपने दम पर हैं| इतना सुनते ही पास में बैठी अंकिता लोखंडे बीच बोलते हुए कहती हैं कि यहां कोई किसी की नहीं चाट रहा|

फिर ऐश्वर्या शर्मा, अंकिता को कहती हैं-  तू क्यों बीच में बोल रही है| इस पर अंकिता कहती हैं कि वो बोलेंगी, क्योंकि यहां कोई किसी की नहीं चाट रहा| ऐश्वर्या और अंकिता का ये झगड़ा एक अलग ही रूप ले लेता है| इसी दौरान नील भट्ट पत्नी को चुप कराने की कोशिश करते हैं लेकिन ऐश्वर्या शर्मा उन्हें भी लताड़ देती हैं और कहती हैं- तू हट सामने से|

About Post Author