Bigg Boss 17: एक्स बॉयफ्रेंड राहुल पंड्या के रिश्ते को लेकर बोलीं ऐश्वर्या शर्मा, ‘मैंने अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट खो दी थी’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है| वहीं शो का हिस्सा बने टीवी की सबसे खूबसूरत जोड़ी में से एक ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं| हालांकि, कुछ दिनों से दर्शक ऐश्वर्या शर्मा के एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल पंड्या के बारे में सुन रहे हैं| जिसे लेकर खुद एक्ट्रेस ने खुलासा किया था|

ऐश्वर्या ने बताया था कि ब्रेकअप के बाद वह टूट गई थीं और नील ने उन्हें मजबूती से संभाला था| कुछ दिनों पहले राहुल पंड्या ने ऐश्वर्या से अपने ब्रेकअप के बारे में बात की थी| उन्होंने कहा कि जब उन्होंने ब्रेकअप कर नील से शादी की तो वह टूट गए थे| उन्होंने बताया कि वे कैसे मिले और साथ में समय बिताया| कैसे उनके पिता उसे पसंद नहीं करते थे और इसलिए उसे दूर भेज दिया था| अब, ऐश्वर्या शर्मा ने बिग बॉस 17 के घर में अपने पिछले रिश्ते के बारे में बात की है|

ऐश्वर्या घर के सदस्यों को बता रही थीं, कैसे नील भट्ट ने उन्हें अपने पिछले रिश्ते के दौरान खोए हुए आत्मसम्मान को वापस पाने में मदद की| एक्ट्रेस ने कहा, उन्होंने अपना आत्मसम्मान खो दिया था, क्योंकि वह पहले एक टॉक्सिक रिश्ते में थीं|

उन्होंने कहा कि नील ने उन्हें वह प्यार दिया जो वो हमेशा से चाहती थीं| ऐश्वर्या ने राहुल का नाम तो नहीं लिया लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये बात उन्हीं के बारे में थी|  शो में ऐश्वर्या और नील के बीच अनबन भी हो चुकी है  लेकिन इससे उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा| इस शो में दोनों ही मजेदार तरीके से गेम खेल रहे हैं और हाल ही में ऐश्वर्या भी नील से नाराज थीं क्योंकि उन्होंने एक्ट्रेस को गेम खेलने से रोका था|

ऑन स्क्रीन एक्स-लवर्स का रोले प्ले कर रहे नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का हुआ  रोका

कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या के एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल पंड्या बिग बॉस 17 के घर में वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री करेंगे लेकिन ये बात अभी स्पष्ट नहीं हुई है|

About Post Author