Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे से नोक-झोंक कर अब दूसरी लड़की का हाथ थामे दिखे विक्की जैन, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- सलमान खान का रिएलिटी शो बिग बॉस लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में अंकिता और विक्की के बीच में काफी अनबन देखी जा रही है| वहीं अब विक्की जैन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से अब उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है|

आपको बता दें, वीडियो में सना और विक्की एक-दूसरे का हाथ पकड़े दिख रहे हैं| दोनों गार्डन एरिया में बैठे होते हैं, इसी दौरान वो बात करते नजर आए, जहां दोनों एक दूसरे का हाथ थामे भी दिखे| यूजर्स को विक्की और सना का ये बर्ताव पसंद नहीं आ रहा है| यूजर्स अब उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं|

वहीं अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं| दरअसल, शो में अंकिता ने ये बताया था कि उनके पीरियड नहीं आ रहे हैं और उनका प्रेग्नेंसी टेस्ट हुआ है| हालांकि, उस वक्त तक रिजल्ट नहीं आया था| अभी भी अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर साफ तौर पर पता नहीं चल पाया|

आपको बता दें, शुरू में अंकिता और विक्की के बीच शो में अच्छा बॉन्ड देखा जाता था लेकिन फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच में अनबन होनी शुरू हुई| अंकिता कई बार बोल चुकी हैं कि वो घर में अकेला महसूस कर रही हैं और विक्की उनके सपोर्ट में नहीं हैं| वहीं विक्की का पूरा फोकस अपना गेम खेलने में लगा हुआ है, इसलिए ही अंकिता को काफी दुख हो रहा है|

About Post Author