Bigg Boss 17: अभिषेक के इमोशनल ब्रेकडाउन के बाद ईशा ने मारी पलटी, एक्स बॉयफ्रेंड के सपोर्ट में आकर समर्थ पर लगाया आरोप

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| आए दिन शो में ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल लड़ते हुए नजर आते हैं| वहीं बीते एपिसोड में ईशा और समर्थ  अभिषेक को खूब पोक करते नजर आए थे| वहीं अभिषेक के इमोशनल ब्रेकडाउन के बाद ईशा अब अपने एक्स बॉयफ्रेंड के सपोर्ट में उतर गई हैं और समर्थ को खूब खरी-खोटी सुना रही हैं|

शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें ईशा समर्थ को सुनाती हुई नजर आ रही हैं| वीडियो में ईशा रुम में बैठकर समर्थ से बात करती हैं| वह कहती हैं कि तेरे से ज्यादा उसे इस दुनिया में कोई पोक नहीं करता है| तूने उसे पोक करके जो हालत कर दी है ना उसकी| मेरा मुंह मत खुलवा जबरदस्ती|

ईशा की बात सुनने के बाद समर्थ उससे कहते हैं कि अगर तुझे इतनी दया आ रही है ना उस पर तो जा उसके पास| इसके बाद ईशा कहती हैं कि तूने रुलाया है उसे पोकिंग कर करके| मैंने भी आपको दस हजार बार मना किया है मत करो-मत करो| पोकिंग के शहंशाह हो आप| ईशा की बात सुनकर समर्थ कहते हैं- आपका प्यार दिख गया और इससे साफ पता चल रहा है कि मेरी गर्लफ्रेंड होकर ये मेरे साथ नहीं है तो फिर किसी के साथ नहीं है|

बता दें, ईशा की मां ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अभिषेक के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है| उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- ईशा को हर बार इस लड़के ने बेहरमी से कैरेक्टर असेसिनेशन किया है| मुझे भी नहीं बक्शा| ये गेम मेंटल स्ट्रेंथ का है| इतना ट्रॉमाटाइज था तो पता था ईशा आने वाली है बीबी में तो फिर आया ही क्यों शो में? लीगल एक्शन बनता है, ऐसी हरकतों पर अब भी हम चुप हैं सिर्फ और सिर्फ ईशा के लिए| शेम ऑन यू हर बार ईशा को बीच में लाने के लिए, और उन लोगों को भी शरम आनी चाहिए जो ये अग्रेसिव नेचर को सपोर्ट करते हैं|

About Post Author