Bigg Boss 17: ईशा मालवीय को बॉयफ्रेंड समर्थ के साथ क्लोज देखकर एक्ट्रेस के पेरेंट्स हुए शॉक्ड, लिया बड़ा फैसला

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार सुर्खियां बटोर रहा है| इन दिनों ईशा मालवीय की प्रेम कहानी को लेकर काफी कुछ देखा जा रहा है| शो में उनके एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार और करंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल एक साथ नजर आ रहे हैं| ऐसे में एक्ट्रेस के चरित्र पर कई सवाल उठ रहे हैं| वहीं ईशा के परिजनों को ये सब बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है और वे एक्ट्रेस को शो से बाहर लाना चाहते हैं|

इस बात के बारे में ईशा के उड़ारिया को एक्टर गौरव बट्टा ने बताया है| गौरव ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि वे और ईशा शो में एक दूसरे से काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे| हालांकि, उन्होंने कभी एक-दूसरे को डेट नहीं किया| साथ ही वे ईशा के घर भी जाते थे, इसलिए उनकी मां से उनकी काफी अच्छी बातचीत थी|

Isha Malviya gives princess vibes in mermaid inspired cadet blue fusion  wear [Photos]

गौरव ने बताया कि ईशा की मां शो में उनके परफोर्मेंस से बिल्कुल भी खुश नहीं है| उन्हें तो ईशा और समर्थ के रिश्ते के बारें में भी नहीं पता था| शो में उनका समर्थ संग क्लोज होना भी उनके पेरेंट्स को पसंद नहीं आ रहा है| गौरव का दावा है कि ईशा के पेरेंट्स चाहते हैं कि वे शो से बाहर आ जाएं लेकिन ऐसा हो नहीं सकता क्योंकि वे एक कॉन्ट्रेक्ट से बंधी हुई हैं|

आपको बता दें, समर्थ के आने के बाद अभिषेक ने विक्की जैन के सामने कहा था कि ईशा उनसे पहले भी शो के एक एक्टर के साथ इन्वोल्व थीं| हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था| अब कहा जा रहा है कि वे कोई और नहीं बल्कि गौरव बट्टा थे लेकिन गौरव ने इस बात से साफ इंकार करते हुए कहा है कि उन्होंने ईशा को कभी डेट नहीं किया|

About Post Author