Bigg Boss 17: अभिषेक ने मन्नारा चोपड़ा को बताया ‘डुप्लिकेट’, आग बबूला हुईं एक्ट्रेस, हाथापाई तक पहुंची बात

KNEWS DESK- टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 17 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है| शो में आए दिन किसी न किसी की लड़ाई देखने को मिल रही है| अभिषेक कुमार का तो पहले दिन से ही एग्रेसिव रूप देखा जा रहा है| वहीं अब उनकी मन्नारा चोपड़ा से जमकर बहस हुई| इस दौरान अभिषेक ने एक्ट्रेस को कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद तो मन्नारा आग बबूला हो गईं|

दरअसल, बिग बॉस 17 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें अभिषेक और मन्रारा को जमकर लड़ते हुए दिखाया गया है| वीडियो में अभिषेक लड़ाई के बीच मन्नारा को डुप्लीकेट कहते हैं, जिसके बाद तो एक्ट्रेस आग बबूला हो जाती हैं| प्रोमो में सभी घरवाले आपस में बहस करते दिख रहे हैं| वहीं मन्नारा अभिषेक को कुछ कहने की कोशिश करती हैं लेकिन अभिषेक उन्हें पलट कर कहते हैं कि मैं डुप्लीकेट तो नहीं हूं तुम्हारी तरह| जिसके बाद मन्नारा पहले तो आराम से जवाब देती हैं कि डुप्लीकेट नहीं मेरी बहन है लेकिन इसके बाद भी अभिषेक बार-बार उन्हें डुप्लीकेट कहते हैं|

जिसके बाद मन्नारा अपना आपा खो देती हैं और कहती हैं कि ये मेरी फैमिली को बीच में ला रहा है| रिंकू और नावेद मन्रारा को शांत कराने की कोशिश करते हैं लेकिन अभिषेक मन्नारा पर और ज्यादा बिगड़ जाते हैं| ये देख मन्रारा का पारा और हाई हो जाता है और वो अभिषेक के ऊपर सोफे का कुशन फेंक देती हैं| जिसके बाद अभिषेक शोर मचाना शुरू कर देते हैं कि इसने मुझे मारा| बता दें कि मन्नारा चोपड़ा, परिणीति और प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं|

About Post Author