भोजपुरी एक्टर पवन सिंह राजनीति में रखेंगे कदम, बीजेपी की तरफ से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

KNEWS DESK – देश भर में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं| सभी पार्टी इस वक़्त अपने अपने कैंडिडेट का चुनाव कर रही हैं| ऐसे में खबर है कि भोजपुरी के फेमस एक्टर पवन सिंह भी राजनीति में अपना हाथ आजमाने जा रहे हैं| पवन भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ सकते हैं|

Wife Jyoti raged on Bhojpuri singer Pawan Singh, gave a warning and said -  many secrets are yet to be revealed भोजपुरी सिंगर पवन सिंह पर भड़कीं पत्नी  ज्योति, चेतावनी देकर बोलीं-

पवन सिंह लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

देश भर में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं| ऐसे में सभी पार्टियों ने अपने कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है| वहीं भाजपा ने भी अपनी लिस्ट तैयार कर ली है| जल्द ही पार्टी अपने कैंडिडेट्स का ऐलान कर देगी| इसी बीच ख़बरें आ रही हैं कि भोजपूरी के फेमस एक्टर पवन सिंह लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं| एक्टर बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ेंगे| उन्हें टीएमसी सांसद और बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ मैदान में उतारने की ख़बरें चर्चा में हैं|

बीजेपी के उमीदवार हो सकते हैं पवन सिंह

टीएमसी सांसद और बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा बंगाल के आसनसोल से सांसद हैं, और इन्हें टक्कर देने के लिए बीजेपी अपने कैंडिडेट्स की लिस्ट में भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत अन्य सेलिब्रिटीज पर फोकस कर रही है| भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की बहुत अच्छी फैन फॉलोइंग है| पवन सिंह अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के चलते लाखों दिलों में बसते हैं| वहीं उनकी संपत्ति की बात करें तो वो भी करोड़ों में हैं| एक्टर की गिनती भोजपुरी के महंगे स्टार में की जाती है| एक्टर की अनुमानित नेटवर्थ लगभग 6-8 मिलियन डॉलर है| पवन सिंह एक फिल्म करने के लिए 50 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं, साथ ही सिंगिंग से भी खूब कमाई करते हैं|

पवन सिंह की फैन फॉलोइंग को देखते हुए बीजेपी उन्हें टीएमसी सांसद और बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ खड़ा कर सकती है| ऐसे में भाजपा एक बिहारी को दूसरे बिहारी के खिलाफ लड़वाकर एक बड़ा दांव खेल सकती है| वहीं सोशल मीडिया पर सभी कुछ दिनों से पवन सिंह को बधाइयाँ दे रहे हैं|

यह भी पढ़ें – कानून सख्त, दंगई होंगे पस्त !

About Post Author