Bigg Boss 17: मुनव्वर, अंकिता नहीं बल्कि इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी, नंबर 1 की पोजिशन पर आया अभिषेक कुमार का नाम

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 का आज ग्रैंड फिनाले होने वाला है, इस दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार था| आज के दिन शो के विनर का नाम सबके सामने आ जायेगा| फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जिताने के लिए जमकर वोट कर रहे हैं| इसके साथ ही सेलेब्स भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट का सपोर्ट करते नजर आए हैं|

बिग बॉस 17 के वोटिंग ट्रेंड को लेकर लगातार नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं| कभी अंकिता तो कभी अभिषेक के बीच ट्रॉफी को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है| ऐसे में फैंस में भी काफी कन्फ्यूजन है कि इस बार की ट्रॉफी कौन जीतने वाला है| अब सामने आई जानकारी के अनुसार, वोट्स में बड़ा बदलाव देखने को मिला है| मुनव्वर फारुकी ट्रॉफी से दूर होते नजर आ रहे हैं|

आपको बता दें कि वोटिंग लाइन रविवार दोपहर 12 बजे तक ही ओपन रही| सामने आई जानकरी में बिग बॉस के एक फैन पेज की तरफ से शेयर किया गया है कि अरुण माशेट्टी पांचवें नंबर पर हैं| चौथे नंबर पर मन्नारा चोपड़ा हैं| यानी टॉप 3 में अभिषेक, अंकिता और मुनव्वर नजर आ रहे हैं| बता दें, सामने आई जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार सबसे ज्यादा वोट्स से आगे चल रहे हैं| दूसरी पोजिशन पर मुनव्वर और तीसरे नंबर पर अंकिता लोखंडे हैं|

Bigg Boss 17: Abhishek Kumar's TOTAL earnings for 12 weeks

ये नई अपडेट सामने आने के बाद अभिषेक के फैंस काफी खुश हैं| वहीं मुनव्वर और अंकिता के फैंस काफी निराश हैं लेकिन असली विनर के नाम का तो सलमान खान रात 12 बजे ऐलान करने वाले हैं, जिसका सभी को काफी बेसब्री से इंतजार है|

About Post Author