Jhalak Dikhhla Jaa 11 के सेट पर अर्जुन कपूर ने पापा बोनी कपूर को दिया सरप्राइज, मलाइका अरोड़ा ने दिया रिएक्शन

KNEWS DESK – डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 इन दिनों काफी खबरों में बना है| हाल ही में प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने भी शो में शिरकत की| वो गेस्ट के तौर पर शो में पहुंचे| बोनी कपूर के लिए उनके बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर ने एक स्पेशल मैसेज भी दिया| ये मैसेज सुनकर बोनी कपूर की आंखें नम हो गईं और वो स्पीचलेस हो जाते हैं|

Boney Kapoor To Make His First Appearance With Malaika Arora In Jhalak  Dikhhla Jaa 11? Deets Inside - News18

बोनी कपूर शो में हुए इमोशनल 

शो के होस्ट ऋत्विक धनजानी बोनी कपूर को बताते हैं- आपके लिए सरप्राइज है| इसके बाद अर्जुन कपूर का एक वीडियो चलता है| वीडियो में अर्जुन कहते हैं- हैलो पापा, उम्मीद करता हूं आप शो को एंजॉय कर रहे होंगे| सबसे पहले तो मैं ये कहना चाहूंगा कि मेरे पापा इस दुनिया के बहुत सेल्फलेस इंसान हैं| मुझे लगता है कि उनके इमोशन्स खुद से ज्यादा बाकियों के लिए होते हैं| मैं आपसे प्यार करता हूं| आपकी इज्जत करता हूं| ये सुनकर बोनी स्पीचलेस हो जाते हैं|

शो की जज और अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी क्यूट स्माइल के साथ बोनी कपूर की तरफ देखती हैं| वहीं फराह कहती हैं कि बोनी के सभी बच्चे इन्हें बहुत प्यार करते हैं| फिर फराह जाकर बोनी को चुप कराती हैं| वहीं होस्ट गौहर खान और कंटेस्टेंट अंजलि भी इस पल में इमोशनल हो जाती हैं|

सोनी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- अर्जुन के मैसेज ने सिर्फ बोनी को ही नहीं हम सभी को रुला दिया|

बोनी कपूर और मलाइका अरोड़ा ने पहली बार स्टेज शेयर किया है| मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं| दोनों की लव लाइफ चर्चा में रहती है| अब शो में अर्जुन कपूर के सरप्राइज ने सभी को काफी इमोशनल कर दिया|

About Post Author