KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर जब भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ साझा करते हैं, तो फैंस का ध्यान उनकी ओर खिंच जाता है। वह खुलकर अपने रिश्तों और इमोशंस को जाहिर करते हैं, चाहे वह उनके परिवार से जुड़ा हो या उनकी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर से। हाल ही में अर्जुन कपूर का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने अपनी मां के जन्मदिन के अवसर पर शेयर किया।
अर्जुन कपूर क्यों हुए इमोशनल?
इस वीडियो में अर्जुन की आवाज और भावनाएं दर्शकों को भावुक कर रही हैं। होठों पर हल्की मुस्कान, आंखों में नमी और दिल में दर्द लिए अर्जुन अपनी मां को एक प्यार भरा संदेश दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन ने बताया कि उनकी मां की यादें उनके दिल में हमेशा जिंदा रहेंगी।
मां की तस्वीर के साथ वीडियो शेयर किया
अर्जुन ने अपनी मां की तस्वीर के साथ एक सेल्फी ली और एक वीडियो बनाया, जिसमें वह कहते हैं, “हैप्पी बर्थडे मॉम, मेरे पास फोटोज कम पड़ रही हैं तो…” इसके बाद वह कैमरे को अपनी मां की तस्वीर की ओर घुमाते हैं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं।
अर्जुन ने इस वीडियो के साथ एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा: “हैप्पी बर्थडे मां… मैं तुम्हें हर समय याद करता हूं, शायद अब पहले से भी ज्यादा… आशा है कि आपको अंश और मुझ पर गर्व है कि आपने हमें जो कुछ भी सिखाया है, उसके बाद हम खुद का बेस्ट वर्जन बनने की कोशिश कर रहे हैं…हम कोशिश करते हैं और जितना हो सके आपको उतने अच्छे से रिप्रेजेंट करते हैं।”
फैंस का प्यार और समर्थन
अर्जुन कपूर के इस पोस्ट के वायरल होते ही फैंस ने उन्हें प्यार और समर्थन देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कमेंट्स में अर्जुन को मजबूत बने रहने के लिए प्रेरित किया।