पति विक्की संग नजर आईं अंकिता लोखंडे, एक्ट्रेस के लुक पर फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK- टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके बिजनेसमैन पति विक्की जैन बिग बॉस 17 के बाद से ही लगातार चर्चा में बने हुए हैं| दो साल तक दोस्ती के बाद दोनों ने 2018 में एक-दूसरे को डेट किया, फिर 2021 में शादी के बंधन में बंधे| अब ये कपल फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक है| वहीं आज अंकिता लोखंडे को उनके पति विक्की संग मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां से कपल की तस्वीरें सामने आई हैं|

 

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आज पति विक्की जैन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, जहां से उनका बिंदास लुक सामने आया है| इस दौरान अंकिता ने ब्लैक जैकेट पहना हुआ था|

एक्ट्रेस ने इस लुक में अपने स्ट्रेट बालों को खुले रखना पसंद किया|  साथ ही सिल्वर शूज और सनग्लासेज भी कैरी किए। एक्ट्रेस ने अपने लुक को पिंक मास्क के साथ कंप्लीट किया|

वहीं विक्की जैन येलो टी-शर्ट, ब्लू डेनिम जींस पहने नजर आए| इस लुक में उन्होंने वाइट शूज कैरी किये| विक्की ने अपने लुक को शेड्स के साथ कंप्लीट किया| कपल की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं|

अंकिता लोखंडे के वर्कफ्रंट की बताएं तो पिछली बार एक्ट्रेस वीर सावरकर पर बनी फिल्म में नजर आईं| इससे पहले बिग बॉस में पति विक्की संग शामिल होकर अंकिता ने काफी सुर्खियां बटोरीं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.