अंजलि अरोड़ा ने एक्स बॉयफ्रेंड मुनव्वर फारूकी की जीत पर किया रिएक्ट, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- मुनव्वर फारुकी और अंजलि अरोड़ा ने कंगना के रियलिटी शो लॉकअप में अपनी केमिस्ट्री से खूब सुर्खियां बटोरी थीं| रोमांटिक बॉन्ड के बाद दोनों की एक दूसरे के लिए तीखी प्रतिक्रिया भी काफी चर्चा में रही| वहीं मुनव्वर जब ‘बिग बॉस 17’ में गए तब उन्होंने कई बार अंजलि का नाम लिए बिना उनपर तंज कसा| एक इंटरव्यू में तो अंजलि ने साफ ये कह दिया था कि मुनव्वर सिर्फ महिलाओं के साथ खेलना जानते हैं| अब मुनव्वर की जीत पर अंजलि ने रिएक्ट किया है|

मुनव्वर फारूकी ने सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ का खिताब अपने नाम किया है| हालांकि अंजलि अरोड़ा नहीं चाहती थीं कि मुनव्वर जीते, क्योंकि वह अंकिता लोखंडे या अभिषेक कुमार को विनर बनते देखना चाहती थीं| ऐसे में मुनव्वर की जीत से अंजलि खुश नजर नहीं आईं, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है| दरअसल, अंजलि अरोड़ा रविवार की रात को मुंबई में स्पॉट हुईं| जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि उनका मुनव्वर की जीत पर क्या कहना है तो उन्होंने इस सवाल को नजरअंदाज कर दिया| पैपराजी के लाख पूछने के बावजूद अंजलि मुस्कुराते हुए सिर्फ पोज देती हुई नजर आईं| उनके रिएक्शन ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा|

हाल ही के एक इंटरव्यू में अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर की क्लास लगाते हुए कहा था कि वह लड़कियों के साथ खेलना अच्छे से जानते हैं| अंजलि ने कहा था, मुनव्वर अपने शब्दों के साथ-साथ लड़कियों के साथ भी खेलना जानते हैं| वह वही एक लाइन सब लड़कियों पर दोहराते हैं| न जाने अभी कितनी लड़कियों के नाम आना बाकी है|

आपको बता दें कि लॉक अप में अंजलि और मुनव्वर की केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था| उस वक्त मुनव्वर ने न तो अंजलि को अपनी पहली शादी और ना ही गर्लफ्रेंड नाजिला के बारे में बताया था| शो खत्म होने के बाद अंजलि को पता चला था कि बाहर उनकी गर्लफ्रेंड है|

About Post Author