डेटिंग रूमर्स के बीच तृषा कृष्णन ने शेयर किया कृप्टिक पोस्ट, ‘प्यार और शांति’ पर लिखी गहरी बात

KNEWS DESK – साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनका नाम सुपरस्टार थलपति विजय के साथ जोड़ा जा रहा है, जिसके बाद से दोनों की नजदीकियों को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं।

गॉसिप गलियारों में ये चर्चा तेज है कि थलपति विजय और तृषा कृष्णन के बीच कुछ खास चल रहा है। इसी बीच खबरें ये भी सामने आई हैं कि विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने तलाक लेने का फैसला किया है, और इसकी वजह इन दोनों सितारों की बढ़ती नजदीकियों को बताया जा रहा है। हालांकि, इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इन सब चर्चाओं के बीच तृषा कृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक कोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “प्यार सबकुछ नहीं होता, लेकिन प्यार के बिना किसी भी चीज का कोई मतलब नहीं है।”

इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें जिंदगी को लेकर उनका अलग नजरिया सामने आया। वीडियो में उन्होंने बताया कि वो अपनी जिंदगी के ऐसे फेज में हैं, जहां अब उन्हें दूसरों की राय से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने लिखा, “अगर कोई कहे कि हाथी उड़ सकते हैं, तो मैं बहस नहीं करूंगी, क्योंकि मुझे अब ये साबित करने की जरूरत नहीं कि कौन सही है।”

इस पोस्ट में आगे उन्होंने शांति की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि “शांति सही होने से ज्यादा जरूरी है। हर बहस का जवाब देना जरूरी नहीं होता और हर किसी को आपकी एनर्जी खर्च करवाने का हक नहीं होना चाहिए।”

तृषा कृष्णन का ये क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देख रहे हैं और तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।