अमेरिकन सिंगर रिहाना का वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स ने जमकर किये कमेंट्स

KNEWS DESK – मुकेश अंबानी के बेटे अनत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं| जहां शामिल होने के लिए बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियाँ जामनगर पहुंच चुकी हैं| इसी बीच अमेरिकन सिंगर रिहाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| जिसपर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं|

This is the fabulous jewelry Rihanna will wear at the Super Bowl 2023  halftime show | Marca

अनत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन्स 

देश भर में इस वक़्त अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग के चर्चे हो रहे हैं| वहीं फंक्शन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियाँ जामनगर पहुंच चुकी हैं| वहीं अंबानी परिवार ने भी सभी मेहमानों को जोरों शोरों से स्वागत किया है| सोशल मीडिया पर इस वक़्त सितारों के वीडियो वायरल हो रहे हैं वहीं अब अमेरिका की सिंगर रिहाना भी चर्चा में आ गई हैं| अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में रिहाना परफॉर्म करने वाली हैं| जिसके लिए सिंगर को भारी-भरकम फीस दी जा रही है| वहीं रिहाना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| ये वीडियो सिंगर के लगेज का है|

रिहाना का वायरल वीडियो 

अमेरिकन सिंगर रिहाना जब एयरपोर्ट पहुंची तो सब उनके लगेज के बारे में बात कर रहे थे| एयरपोर्ट पर चार बड़ी-बड़ी ट्रॉली में रिहाना के बड़े-बड़े लगेज देखकर सभी हैरान हैं| वहीं सिंगर के लगेज का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं| एक यूजर ने सवाल करते हुए लिखा है कि, वह अपने साथ क्या लाई हैं? एक फोल्डिंग हाऊस?  सिंगर ने यूजर का जवाब बड़े मजेदार अंदाज़ में दिया है कमेंट में रिहाना ने लिखा है कि स्टेज मेरे कैरीऑन (ट्रैवलिंग बैग्स) में फिट नहीं हो सका|

यूजर्स ने किये जमकर कमेंट्स 

वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- क्या रिहाना भारत में शिफ्ट हो रही हैं वहीं एक ने लिखा- ऐसा लग रहा है कि रिहाना ही शादी का दहेज और शगुन का सामान दे रही हैं| एक ने कहा- भारत में इस बार वो देखने को मिलेगा जो पहले कभी नहीं देखा|

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ : ग्राम जवाली में नगर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र मीणा ने जमीन में बैठकर किया बांकीमोंगरा थाना प्रभारी के साथ जनचौपाल

About Post Author