KNEWS DESK – प्राइम वीडियो के रियलिटी शो Alliance में इन दिनों लगातार हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में हाल ही में हुए बड़े रीसेट के बाद घर के अंदर के समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं, जिससे कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
वाइल्ड कार्ड एंट्री से बदला गेम
शो में Sohail Khan और एगु स्टेनली चिडोज़ी की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। जहां पहले लग रहा था कि एक खिलाड़ी के बाहर होने से शो धीमा पड़ जाएगा, वहीं अब गेम और तेज़ हो गया है।
एपिसोड की शुरुआत में एगु स्टेनली ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह Salman Khan और Shah Rukh Khan से मिलना चाहते हैं। इस पर सोहेल खान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि दोनों बेहद विनम्र और कृतज्ञ स्वभाव के इंसान हैं।
क्विज टास्क में बढ़ा तनाव
इसके बाद शो में ‘क्विज फेस-ऑफ’ टास्क खेला गया, जिसकी मेजबानी Kunal Kemmu कर रहे थे। इस टास्क के दौरान टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
इस बीच Arslan Goni ने अपनी रणनीति से गेम को प्रभावित किया, जबकि Kushal Tandon पर चीटिंग का आरोप लगने के बाद उन्हें पेनल्टी झेलनी पड़ी।
https://www.instagram.com/reels/DaX_uh_MZPn/
टास्क खत्म होने तक स्कोरबोर्ड पूरी तरह बदल चुका था। लेजेंड्स टीम 1000 पॉइंट्स के साथ टॉप पर रही, जबकि हंटर्स जीरो पर सिमट गई। इस हार के बाद हंटर्स टीम को अपने ही साथी सैबी सूरी को नॉमिनेट करना पड़ा, जिससे तनाव और बढ़ गया।
सोहेल खान की इमोशनल कहानी
एपिसोड का सबसे भावुक पल तब आया जब सोहेल खान ने अपने पिता Salim Khan की तबीयत का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक समय पर उनके पिता की हालत बेहद गंभीर थी, जिससे पूरा परिवार डर गया था। सोहेल की बातों ने घर के सभी कंटेस्टेंट्स को भावुक कर दिया और माहौल कुछ देर के लिए गंभीर हो गया।
रात के डिनर टेबल पर कुशाल टंडन की इमेज को लेकर बहस छिड़ गई। वहीं Nia Sharma ने कहा कि वह किसी भी अफवाह के आधार पर किसी को जज नहीं करतीं। बहस के बीच कुशाल ने अपनी सफाई दी और अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर अपनी बात रखी।
नॉमिनेशन से बढ़ा ड्रामा
इसी बीच वॉरियर्स टीम से नीति टेलर को नॉमिनेशन का झटका लगा, जिससे वह भावुक हो गईं। घर के अंदर बढ़ते तनाव और बदलते रिश्तों ने गेम को और भी दिलचस्प बना दिया है।
रीसेट के बाद अब घर में चार टीमें बन चुकी हैं, लेजेंड्स, वॉरियर्स, किंग्स और हंटर्स। हर टीम अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई में लगी है, जिससे आने वाले एपिसोड्स में और भी बड़ा ड्रामा देखने को मिल सकता है।