तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे अली मर्चेंट, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो शेयर कर दी जानकारी

KNEWS DESK- फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के चौथे सीजन में दिखने वाले अली मर्चेंट ने बिग बॉस के घर के अन्दर ही अपनी गर्लफ्रेंड सारा खान से शादी की थी| इनका इस तरह शो में शादी करना काफी चर्चित हुआ था लेकिन ये शादी ज्यादा चल न सकी और साल 2011 में दोनों अलग हो गये थे| जिसके बाद अली ने 2016 में दूसरी शादी रचाई, वो भी ज्यादा नहीं चली| वहीं एक्टर अब तीसरी शादी करने जा रहे हैं|

एक्टर अली मर्चेंट दो शादी के बाद अब तीसरी शादी करने जा रहे हैं| उन्होंने खुद एक पोस्ट में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी है| अली मर्चेंट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी के साथ एक शिप पर दिख रहे हैं| वीडियो में एक्टर एक रिंग पहनाकर मॉडल को प्रपोज कर रहे हैं| ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|

वीडियो में अंदलीब काफी भावुक नजर आ रही हैं| इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- उसने हां कहा|  जानकारी के अनुसार, कपल लम्बे समय से  रिलेशनशिप में हैं और दोनों की मुलाकात एक फैशन शो के दौरान हुई थी, यहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं|

About Post Author