अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में आईं ऐश्वर्या शर्मा, विक्की जैन की मां पर कसा तंज

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन आए दिन लड़ते नजर आते हैं| हाल ही में अंकिता की सास ने इंटरव्यू दिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| उन्होंने बहू अंकिता को लेकर काफी कुछ बोला है, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है| कई लोग अंकिता को सपोर्ट कर रहे हैं|

बता दें कि विक्की की मां ने अंकिता को बताया था कि विक्की को लात मारने के बाद विक्की के पिता ने उनकी मां से सवाल किया था| अंकिता ने उनसे अपने माता-पिता को इससे दूर रखने के लिए कहा| अंकिता ने अपने व्यवहार के लिए पूरे परिवार से माफी भी मांगी| घर से बाहर आने के बाद विक्की की मां ने अंकिता के बारे में कई बातें कहीं| उन्होंने कहा कि अंकिता को पता नहीं है कि कैसे व्यवहार करना है और यह भी कहा कि वह सहानुभूति के लिए सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करती रहती हैं| उन्होंने यह भी बताया कि विक्की का परिवार कभी भी अंकिता से उनकी शादी के पक्ष में नहीं था| उन्होंने यह भी कहा कि एक महिला के जीवन में पति को भगवान का स्थान दिया जाता है और अंकिता अपने पति को लात मारती है|

 

इस मामले पर रश्मि देसाई, काम्या पंजाबी, सनी आर्या की पत्नी दीपिका, रिद्धि डोगरा और अन्य कई सेलिब्रिटीज ने अंकिता का सपोर्ट किया है| वहीं अब बिग बॉस 17 में अंकिता की सबसे बड़ी दुश्मन ऐश्वर्या शर्मा ने भी उनका सपोर्ट किया है| ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि उन्हें विक्की की मां का ये कहना पसंद नहीं आया कि पति देवता होता है| उन्होंने कहा कि विक्की कोई ‘देवता’ नहीं हैं और उन्होंने अंकिता को भी बहुत कुछ कहा है|

ऐश्वर्या ने कहा कि दोष हमेशा महिला पर मढ़ा जाता है| उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ इसलिए कि विक्की उनका बेटा है, वह उससे कुछ नहीं कह रही हैं और सिर्फ अंकिता पर आरोप लगा रही हैं| ऐश्वर्या शर्मा ने माना कि उन्हें अंकिता बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं लेकिन इस बार उन्हें विक्की की मां की बात बुरी लग गई|

About Post Author