केला खाकर छिल्का अपने बदन में चिपकाया, कुछ इस तरह उर्फी जावेद ने अपना नया लुक दिखाया, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने नए स्टाइल के कपड़ों की वजह से चर्चा में रहती हैं| अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर कई बार तो उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है लेकिन एक्ट्रेस को उससे फर्क नहीं पड़ता| कभी कभी तो वो खुद ही ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दे देती हैं| इस बार एक्ट्रेस काफी अलग अंदाज में सबके सामने आईं हैं, जिसे देख आप भी चौंक जाएंगे|

अपने लुक्स के चलते हमेशा चर्चा में रहने वाली उर्फी ने तो इस बार हद ही कर दी, एक्ट्रेस ने अब अपने शरीर का ऊपरी हिस्सा सिर्फ केलों के छिलके से ढका है| साथ ही उन्होंने जींस पहनी है| एक्ट्रेस ने केले से अपना शरीर ढका भी है| साथ ही वो उसे खा भी रहीं हैं| एक्ट्रेस ने अपने इस न्यू लुक का वीडियो खुद अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया|

अपने ड्रेसिंग स्टाइल के चलते एक्ट्रेस को एक बार फिर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा| लोगों ने उर्फी की पोस्ट पर कई कमेंट्स किये|  एक यूजर ने लिखा, पोस्ट ऐसी करो कि देखकर चार लोग हिल जाएं| वहीं और लोगों ने भी इस पर अपनी राय दी|

About Post Author