अभिषेक कुमार का नया पोस्ट आया सामने, एक्टर ने जलने वालों की लगाई क्लास

KNEWS DESK- सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनरअप रहे अभिषेक कुमार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं| अभिषेक ने भले ही शो की ट्रॉफी न जीती हो लेकिन एक्टर ने लाखों लोगों का दिल जरुर जीता है| वहीं अब अभिषेक कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जो इस समय चर्चा में बना हुआ है|

हाल ही में अभिषेक कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बिग बॉस ने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी है| वहीं अब अभिषेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं| साथ ही उन्होंने एक धांसू कैप्शन भी लिखा है| एक्टर ने लिखा कि मेरी तरक्की से लोग जलने लगे हैं, जो मुझसे दूर भागते थे, वो आज मिलने लगे हैं| मेरी बातों को इग्नोर करते थे जो लोग, आज मेरे ही इशारों पर चलने लगे हैं|

अब अभिषेक कुमार का ये पोस्ट आग की तरह सोशल मीडिया पर फ़ैल रहा है| यूजर्स कमेंट के जरिये अभिषेक के इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं| एक यूजर ने कमेंट किया कि मुनव्वर का असर दिख रहा है, अभिषेक शायरी सीख गया| दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छे लग रहे हो भाई| किसी अन्य ने लिखा- वाह ! क्या शायरी है भाई| इसी तरह लोग लगातार पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं|

About Post Author